Khagaria News: सामूहिक दुष्कर्म का वायरल वीडियो मामले में मानवाधिकार आयोग ने एसपी से मांगी रिपोर्ट, Khagaria Hindi News


Khagaria News: सामूहिक दुष्कर्म का वायरल वीडियो मामले में मानवाधिकार आयोग ने एसपी से मांगी रिपोर्टसामूहिक दुष्कर्म का वायरल वीडियो मामले में मानवाधिकार आयोग ने एसपी

Khagaria News: खगड़िया, हिन्दुस्तान संवाददाता नाबालिक किशोरी के साथ सामूहिक रुप से यौन शोषण/दुष्कर्म करने के बाद आपत्तिजनक अश्लील वीडियो वायरल मामले में बिहार मानवाधिकार आयोग ने मामले का संज्ञान लेते हुए एसपी से रिपोर्ट मंागी है। एसपी को मंगलवार को नोटिस जारी कर अगले आठ सप्ताह के भीतर रिपोर्ट तलब किया है। आयोग ने उक्त मामले की अगली सुनवाई के लिए 8 फरवरी 2027 की तिथि निश्चित की है। उल्लेखनीय है कि जिले के बहादुरपुर थाना क्षेत्र की एक 17 वर्षीया किशोरी के साथ यौन शोषण की घटित घटना के संबंध में पीड़िता की मां ने गत 19 सितंबर को महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए तीन युवकों को नामजद अभियुक्त बनाया था। इस मामले की सदर एसडीपीओ ने प्राथमिकी के बाद स्वयं महिला थाना आकर घटना की जानकारी पीड़िता के परिजनों से ली थी। इधर इस मामले में दिल्ली निवासी सामाजिक कार्यकर्ता कृष्णा राजपूत ने गत 24 सितंबर को आयोग में ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में नाबालिग की गरिमा, निजता और उसकी सुरक्षा के साथ-साथ आपत्तिजनक सामग्री के आगे प्रसार को रोकने के लिए प्रभावी उपाय करने की मांग उठाई है।

प्रभारी एसपी का बयान

बोले प्रभारी एसपी:

मामला संज्ञान में है। घटना की जांच चल रही है। मानवाधिकार आयोग को इस संबंध में पत्र के आलोक में ससमय जवाब दे दिया जाएगा।

पुष्कर आनंद, प्रभारी एसपी, खगड़िया।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

✦बिहार मानवाधिकार आयोग ने इस मामले में क्या कदम उठाया है?−

आयोग ने मामले का संज्ञान लेते हुए एसपी को नोटिस जारी किया है और अगले आठ सप्ताह के भीतर रिपोर्ट मांगी है।

✦मामले की अगली सुनवाई की तारीख क्या तय की गई है?+

✦पीड़िता की मां ने प्राथमिकी में कितने युवकों को नामजद किया है?+





Source link

Related posts

Shahjahanpur News:वायरल बुखार से कराह रहा है कमलनैनपुर, हर घर में एक-दो मरीज, नहीं जागे जिम्मेदार – Kamalnainpur Is Reeling From Viral Fever; There Are One Or Two Patients In Every Household, Yet The Authorities Remain Unawakened

Darbhanga News: डीएमसीएच में ट्रॉलीमैन की शराब पार्टी का वीडियो वायरल, Darbhanga Hindi News

Firozabad News:फूलन देवी पर आपत्तिजनक गाना बनाने व सोशल मीडिया पर वायरल करने से आक्रोश – Outrage Over The Creation And Viral Circulation On Social Media Of An Offensive Song About Phoolan Devi