0
Kodarma News: कोडरमा हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। चन्द्रवंशी विकास मंच कोडरमा के तत्वधान में मुख्य संरक्षक रामेश्वर राम रवानी के नेतृत्व में जिले के जयनगर प्रखंड डंडाडीह निवासी मनोज राम चन्द्रवंशी की पुत्री अश्वनी चन्द्रवंशी को सम्मानित किया गया। अश्वनी अपने अंग्रेजी बोलने की प्रतिभा को लेकर इंग्लिश स्पोकेन वायरल गर्ल के रूप में चर्चा में है। इस अवसर पर मंच के संरक्षक जयप्रकाश राम, प्रवीण चंद्रा, उपेन्द्र वर्मा, अध्यक्ष दीपक कुमार नवीन, सचिव महेश भारती, राजेन्द्र वर्मा, सुरेन्द्र राम, देवेन्द्र कुमार, चंदन कुमार, दिलीप चन्द्रवंशी, सुनील चन्द्रवंशी आदि ने अश्वनी बुके, पेन डायरी व शॉल देकर सम्मानित किया। मौके पर लोगों ने कहा कि अश्वनी जैसी प्रतिभाशाली बेटियां समाज और क्षेत्र को गौरव बढ़ाती है।
