खड्डा। पनियहवा पुल पर दो महिलाओं के सड़क पर लेटकर अशोभनीय हरकत करते हुए रील बनाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद लोगों में नाराजगी है और सोशल मीडिया पर लोग महिलाओं को खरी-खोटी सुना रहे हैं।
वायरल वीडियो में दो महिलाएं पुल की सड़क पर लेटकर गुलाटियां मारती और अलग-अलग अंदाज में वीडियो बनाती दिखाई दे रही हैं। बताया जा रहा है कि दोनों महिलाएं खड्डा थाना क्षेत्र की रहने वाली हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, दोनों का व्यवहार काफी झगड़ालू है। कोई उन्हें समझाने का प्रयास करता है तो वे विवाद पर उतारू हो जाती हैं। आरोप है कि विरोध करने वालों को पुलिस कार्रवाई की धमकी भी दी जाती है। वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने सार्वजनिक स्थान पर इस तरह की हरकत को लेकर नाराजगी जताई। लोगों का कहना है कि सोशल मीडिया पर लोकप्रियता हासिल करने के लिए सार्वजनिक स्थल की मर्यादा का ध्यान रखा जाना चाहिए। थानाध्यक्ष संदीप सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
