Home Morning News (खास खबरें)Lucknow News:मॉर्निंग वॉक पर निकली वृद्धा की चेन लूटी – Elderly Woman’s Chain Snatched While Out For A Morning Walk

Lucknow News:मॉर्निंग वॉक पर निकली वृद्धा की चेन लूटी – Elderly Woman’s Chain Snatched While Out For A Morning Walk

by BollywoodNewsAndMovie


लखनऊ। अलीगंज के सेक्टर-जे में सोमवार सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकलीं 73 वर्षीय शीला सिंह की दो तोले की सोने की चेन स्कूटी सवार बदमाश लूट ले गया। पीड़िता ने मंगलवार को अलीगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई।


शीला सिंह के मुताबिक, वह सुबह करीब 5:45 बजे घर के पास टहल रही थीं। तभी स्कूटी सवार बदमाश ने झपट्टा मारकर उनकी चेन लूट ली। अचानक हुई घटना से उन्हें संभलने का मौका नहीं मिला। शोर मचाने के बावजूद कोई मदद के लिए नहीं पहुंचा। इंस्पेक्टर अलीगंज ध्रुव कुमार ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी की तलाश की जा रही है।



Source link

You may also like

Leave a Comment