Home Morning News (खास खबरें)Mau News:सुबह छाया रहा कोहरा, 50 मीटर रही दृश्यता – Fog Persisted In The Morning; Visibility Was 50 Metres

Mau News:सुबह छाया रहा कोहरा, 50 मीटर रही दृश्यता – Fog Persisted In The Morning; Visibility Was 50 Metres

by BollywoodNewsAndMovie


Fog persisted in the morning; visibility was 50 metres.

मधुबन के दुबारी में कोहरे के बीच लाइट जलाकर निकलती गाड़ियां

मऊ। मौसम में रविवार को फिर बदलाव हुआ। तड़के कोहरा छाए रहने से सुबह लगभग छह बजे सड़कों पर सन्नाटा की स्थिति रही। दृश्यता करीब 50 मीटर रही। लोग घरों में ही दुबके रहे। सड़कों पर आवागमन करने वाले वाहन चालकों को लाइट और इंडिकेटर जलाकर चलना पड़ रहा था। सुबह लगभग सात बजे धूप निकली तो लोगों को राहत मिली।


शनिवार की रात बूंदाबांदी होने के बाद रविवार को मौसम के मिजाज में बदलाव देखने को मिला। तापमान पर नजर डाला जाए तो रविवार को अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहा। आर्द्रता 72 प्रतिशत रही। आठ किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चल रही थी। कोहरे के साथ हवा चलने से सुबह के समय ठंडक का एहसास भी बढ़ गया, इसके चलते लोग घरों से बाहर निकलते समय गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ रहा था। मौसम में बदलाव से लोग सर्दी, खांसी, बुखार, सांस सहित विभिन्न बीमारियों से ग्रसित हो रहे है।

इस संबंध में जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. धनंजय कुमार का कहना है कि मौसम में बदलाव के दौरान संक्रमण और एलर्जी का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में खासकर बच्चों और बुजुर्गों को अधिक सावधानी बरतने की जरूरत है। उबला हुआ पानी पीने, पौष्टिक भोजन लेने और साफ-सफाई का ध्यान रखने की सलाह दी। साथ ही फल और सब्जियों का सेवन बढ़ाने और विटामिन डी युक्त आहार लेना चाहिए।



Source link

You may also like

Leave a Comment