Home Morning News (खास खबरें)Munger News: सुबह उमस भरी गर्मी से परेशान रहे कांवरिये, दोपहर में बारिश से मिली राहत, Munger Hindi News

Munger News: सुबह उमस भरी गर्मी से परेशान रहे कांवरिये, दोपहर में बारिश से मिली राहत, Munger Hindi News

by BollywoodNewsAndMovie


Munger News: असरगंज, निज संवाददाता। विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेले के 24वें दिन शनिवार को भी असरगंज कच्ची कांवरिया मार्ग से बाबाधाम जाने वाले कांवरियों की यात्रा जारी रही। संपूर्ण कांवरिया मार्ग दिन-रात कांवरियों द्वारा की जा रही पूजा-पाठ, धूप-दीप, आरती और बोलबम एवं हर-हर महादेव के महामंत्र की गूंज से सुशोभित हो रहा है। जिससे मार्ग के आसपास के गांवों में भी भक्ति की अविरल धारा बह रही है। शनिवार सुबह से धूप और उमस भरी गर्मी के बावजूद कांवरिया बोलबम और हर-हर महादेव की जयकारा लगाते हुए बाबाधाम की ओर बढ़ते रहे। दोपहर एक बजे के बाद हुई बारिश से मौसम सुहाना हो गया और कांवरियों को गर्मी से राहत मिली।

बारिश के बीच भी कांवरिये बाबा नगरिया दूर है, जाना जरूर है की जयकारा लगाते हुए आगे बढ़ते रहे। देर शाम तक काफी संख्या में डाक कांवरियों का जत्था बाबाधाम रवाना हुए।तारापुर से निसं. के अनुसार कच्ची कांवरिया मार्ग पर दिनभर कांवरियों की भीड़ बनी रही। गेरुआ वस्त्र धारण किए महिला-पुरुष और हर उम्र के कांवरिया बोलबम का महामंत्र जाप करते हुए बाबाधाम की ओर बढ़ते रहे। सरकारी धर्मशाला गोगाचक में दोपहर के समय विश्राम कर रहे जमशेदपुर के कांवरिया नंदन, चंदन,ऋतु श्री,तनिष्का,रोमा,धनबाद की विनीता,वंदना, आलोक,स्नेहा तथा सिलीगुड़ी के नताशा,सौर्य,प्रियनंदन, शिवनंदन,सृष्टि और अनुष्का ने बताया कि यात्रा कठिन है लेकिन बाबा की कृपा से यात्रा पूरी होगी। कांवरियों ने सरकारी व्यवस्था को भी इस बार बेहतर बताया। मार्ग में कई स्वयंसेवी संस्थाओं की ओर से लगाए गए सेवा शिविरों में कांवरियों को नि:शुल्क भोजन, पानी, चाय-नाश्ता और कॉफी उपलब्ध कराई जा रही है। इससे कांवरियों को काफी राहत मिल रही है। वहीं, सेवा शिविरों में भोलेनाथ के भजनों पर आधारित भक्ति गीतों की गूंज से थके-हारे कांवरियों में भी जोश और उमंग का संचार हो रहा है।



Source link

You may also like

Leave a Comment