Home Bigg Boss 20Nakul Dhull Bigg Boss 20 Eviction Statement

Nakul Dhull Bigg Boss 20 Eviction Statement

by BollywoodNewsAndMovie


नकुल को साथी कंटेस्टेंट कुशल तंवर उर्फ गुल्लू के साथ हाथापाई के बाद शो से बाहर किया गया था। इनसेट में नकुल ढुल की फाइल फोटो।

हरियाणवी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नकुल ढुल ने बिग बॉस 20 से बाहर होने के बाद रविवार देर शाम चुप्पी तोड़ी। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए अपनी बात रखी और कहा कि काश, वे शो में अपना और ज्यादा योगदान दे पाते।

.

नकुल ने शो से बाहर किए जाने को लेकर सफाई देते हुए कहा कि उन्हें स्थिति खराब होने के कारण नहीं, बल्कि घर के बाकी सदस्यों के कहने पर बाहर निकाला गया था। उन्होंने आखिर में लिखा, “अब इस मुद्दे को खत्म करो और आगे बढ़ो।”

वहीं, सोशल मीडिया पर नकुल ढुल की बिग बॉस 20 में दोबारा एंट्री होने के दावे भी किए जा रहे हैं। हालांकि, नकुल ने इसे लेकर अभी तक कोई बयान नहीं दिया है।

गुल्लू के हाथापाई के बाद निकाले गए थे

बिग बॉस 20 में हरियाणा के सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नकुल ढुल उर्फ ‘मिट्ठू डॉन’ को 12 अक्टूबर 2026 को साथी कंटेस्टेंट कुशल तंवर उर्फ गुल्लू के साथ हाथापाई के बाद शो से बाहर किए जाने की खबर सामने आई। नकुल ने वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर ‘वीकेंड का वार’ में एंट्री की थी, लेकिन उनकी पारी ज्यादा लंबी नहीं चली।

नॉमिनेशन टास्क के बाद नकुल ने सिंगर काजी तौकीर से स्काउट के बारे में की गई टिप्पणी को लेकर सवाल-जवाब किए। इस दौरान काजी ने गुल्लू से नकुल को समझाने के लिए कहा, जिससे विवाद बढ़ गया।

बहस के बीच नकुल ने गुल्लू को धक्का दिया और दोनों के बीच हाथापाई शुरू हो गई। दूसरे कंटेस्टेंट्स ने बीच-बचाव कर दोनों को अलग किया। एक्ट्रेस माही विज समेत कुछ घरवालों ने नकुल के व्यवहार पर नाराजगी जताई और उन्हें शो से बाहर करने की मांग की। इसके बाद बिग बॉस ने शारीरिक हिंसा को शो के नियमों का उल्लंघन मानते हुए उन्हें बाहर करने का फैसला सुनाया।

'बिग बॉस 20' में वाइल्डकार्ड एंट्री लेने वाले इन्फ्लुएंसर नकुल ढुल।

‘बिग बॉस 20’ में वाइल्डकार्ड एंट्री लेने वाले इन्फ्लुएंसर नकुल ढुल।

कौन हैं मिट्ठू डॉन और उनसे जुड़े विवाद जानिए….

  • सोशल मीडिया पर 14 लाख फॉलोअर्स : नकुल हरियाणा के झज्जर के रहने वाले कंटेंट क्रिएटर हैं। उन्होंने बिग बॉस के घर में खुद इसकी जानकारी दी। वे इंजीनियरिंग ग्रेजुएट हैं। व्यंग्य, मीम्स और कमेंट्री वाले वीडियो के जरिए उन्होंने सोशल मीडिया पर बड़ी फैन फॉलोइंग बनाई है। इंस्टाग्राम पर उनके 14 लाख फॉलोअर्स बताए जाते हैं। घर में एंट्री के बाद साथी कंटेस्टेंट्स से बातचीत में उन्होंने खुद को 11वीं-12वीं के बच्चों को पढ़ाने वाला बताया, जबकि हकीकत में वे पढ़ाते नहीं हैं। इसी व्यंग्यात्मक और मजाकिया अंदाज की वजह से इंटरनेट पर लोग उन्हें ‘मिट्ठू डॉन’ के नाम से पहचानने लगे।
  • बिगबॉस में एंट्री के साथ पुराना वीडियो वायरल : नकुल की एंट्री के साथ ही उनका एक पुराना वीडियो फिर वायरल हो गया। इसमें वे रात के समय किसी लड़की के पीछे चलने और अचानक दौड़कर आगे निकल जाने की बात कहते दिखते हैं। उनका तर्क था कि इससे पुरुषों को समझ आएगा कि डर क्या होता है। एक अन्य क्लिप में महिलाओं को लेकर की गई टिप्पणी पर भी सोशल मीडिया यूजर्स ने कड़ी आपत्ति जताई। यूजर्स का कहना है कि ऐसी बातें महिलाओं की सुरक्षा जैसे गंभीर मुद्दे को मजाक बना देती हैं।
  • महिला आयोग ने लिया था संज्ञान, चल रही जांच : इस वीडियो के सामने आने के बाद उनकी सोशल मीडिया पर भारी आलोचना हुई। यूजर्स ने हरियाणा पुलिस और राष्ट्रीय महिला आयोग को टैग कर कार्रवाई की मांग की थी इसके बाद महिला आयोग ने स्वतः संज्ञान लेकर FIR दर्ज करने, डिजिटल सबूतों की फॉरेंसिक जांच और वीडियो हटवाने के निर्देश दिए थे। साथ ही हरियाणा DGP से 5 दिन में एक्शन टेकन रिपोर्ट मांगी थी। वर्तमान में इस मामले में पुलिस की ओर से जांच चल रही है।

———————

ये खबर भी पढ़ें….

हरियाणवी एक्ट्रेस की बिग बॉस में धमाकेदार एंट्री:सलमान खान ने देसी छोरी कहकर इंट्रोड्यूस कराया, बोले- अब असली ‘ड्रैगन मोड’ देखने को मिलेगा

हरियाणा के पानीपत से निकलकर मनोरंजन की दुनिया में अपनी पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस कनिका मान अब रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ के घर में पहुंच गई हैं। ग्रैंड प्रीमियर में सलमान खान ने उनका स्वागत किया। कनिका ने ‘शरारत’ गाने पर धमाकेदार परफॉर्मेंस के साथ शो की पहली कंटेस्टेंट के तौर पर एंट्री ली। (पूरी खबर पढ़ें)



Source link

You may also like

Leave a Comment