Home Morning News (खास खबरें)Noida News:पार्क में खेलने से लेकर सुबह की सैर तक लावारिस कुत्तों का आंतक – From Playing In The Park To Morning Walks, Stray Dogs Are A Menace

Noida News:पार्क में खेलने से लेकर सुबह की सैर तक लावारिस कुत्तों का आंतक – From Playing In The Park To Morning Walks, Stray Dogs Are A Menace

by BollywoodNewsAndMovie


सोसाइटी में कुत्तों की बढ़ती संख्या और उनके आक्रामक व्यवहार से निवासियों की सुरक्षा पर खतरा

माई सिटी रिपोर्टर

ग्रेटर नोएडा। सोसाइटी के पार्क में खेलते बच्चे, सुबह-शाम टहलते बुजुर्ग और कॉमन एरिया में आने-जाने वाले निवासी अब लावारिस कुत्तों के कारण असहज महसूस कर रहे हैं। ग्रेटर नोएडा वेस्ट की ड्रीम वैली एन्चांटे सोसाइटी में कुत्तों की बढ़ती संख्या और उनके आक्रामक व्यवहार को लेकर निवासियों की सुरक्षा पर खतरा है। सोसाइटी की एओए ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ को पत्र भेजकर समस्या के समाधान के लिए तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है।

एओए अध्यक्ष अनुज ने बताया कि सोसाइटी परिसर में लावारिस कुत्तों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इससे खासकर छोटे बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों की सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई है। प्राधिकरण से संबंधित विभाग की टीम सोसाइटी में भेजकर लावारिस कुत्तों की संख्या और उनकी स्थिति का सर्वे कराने की मांग की है। आक्रामक व्यवहार करने वाले कुत्तों के संबंध में नियमानुसार कार्रवाई करने और डॉग बाइट की घटनाओं को रोकने के लिए जरूरी सुरक्षा उपाय करने की अपील की है।

पशुओं के प्रति क्रूरता नहीं, सुरक्षा की मांग

पत्र में सभी कुत्तों का एंटी रेबीज टीकाकरण और पशु जन्म नियंत्रण (एबीसी) कार्यक्रम प्रभावी ढंग से लागू कराने की मांग भी उठाई गई है। एओए ने स्पष्ट किया है कि शिकायत का उद्देश्य किसी पशु के प्रति क्रूरता करना नहीं है। उनकी मांग है कि पशुओं के कल्याण और सोसाइटी के निवासियों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर समाधान निकाला जाए। अब देखना होगा कि प्राधिकरण इस शिकायत पर कब तक कार्रवाई करता है।



Source link

You may also like

Leave a Comment