रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश की अदाकारी से सजी फिल्म ‘रामायण’ को रिलीज हुए दो दिन हो चुके हैं। पहले दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन किया। दूसरे दिन फिल्म के कलेक्शन में गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि दो दिनों में यह फिल्म 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर गई है। जानिए फिल्म ने दो दिनों में कुल कितना कलेक्शन किया है।
2 of 5
रामायण
– फोटो : सोशल मीडिया
दूसरे दिन कितनी हुई ‘रामायण’ की कमाई?
फिल्म ‘रामायण’ के लिए बॉक्स ऑफिस पर पहला दिन शानदार रहा।
पहले दिन इसने 64.85 करोड़ रुपये की कमाई की थी।
मगर दूसरे दिन इसकी कमाई में गिरावट देखने को मिली।
फिल्म ने दूसरे दिन यानी धनतेरस पर कुल 48.05 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।
इस तरह से फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कुल 112.90 करोड़ रुपये की कमाई की।
भाषा के हिसाब से कमाई की बात करें तो हिंदी में फिल्म ने 17265 शोज से 35.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। कन्नड़ में 802 शोज से 5.15 करोड़ रुपये कमाए। तेलुगु में इसने 1320 शोज से 4.75 करोड़ रुपये कमाए। वहीं, तमिल में 487 शोज से 1.50 करोड़ रुपये की कमाई हुई। मलयालम में 389 शोज से फिल्म को 1.15 करोड़ रुपये की कमाई हुई।
4 of 5
रामायण
– फोटो : Youtube @WorldOfRamayana
‘रामायण’ का वजट कितना है?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ‘रामायण’ के दोनों भागों को बनाने में लगभग 4000 करोड़ रुपये का खर्च आ रहा है।
इस बजट के साथ यह दुनिया की सबसे महंगी फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई है।
नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘रामायण’, ‘प्राइम फोकस स्टूडियो’ और यश के ‘मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स’ के तहत बनी है।
इसमें रणबीर कपूर, यश, साई पल्लवी के अलावा सनी देओल, रवि दुबे, अनुपम खेर, काजल अग्रवाल, रकुल प्रीत सिंह और विवेक ओबेरॉय जैसे कलाकार हैं।
5 of 5
जेलर 2
– फोटो : वीडियो ग्रैब
लाखों में सिमटी ‘जेलर 2’ की कमाई
‘जेलर 2’ 15 अक्तूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म ने शुरुआती दिनों में बहुत अच्छी कमाई की। शुक्रवार यानी 23वें दिन इसने सिर्फ 60 लाख रुपये कमाए। इसके साथ ‘जेलर 2’ का टोटल नेट कलेक्शन 468.25 करोड़ रुपये हो गया है। फिल्म ने वर्ल्डवाइड 824.25 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।