Home Morning News (खास खबरें)Shahjahanpur News:भक्तिभाव से निकाली प्रभातफेरी, भजनों पर झूमे श्रद्धालु – Devotional Morning Procession Taken Out; Devotees Sway To The Sound Of Hymns

Shahjahanpur News:भक्तिभाव से निकाली प्रभातफेरी, भजनों पर झूमे श्रद्धालु – Devotional Morning Procession Taken Out; Devotees Sway To The Sound Of Hymns

by BollywoodNewsAndMovie


Devotional morning procession taken out; devotees sway to the sound of hymns.

कृष्णानगर से निकली प्रभात फेरी में ​थिरकते श्रद्धालु। स्रोत: आयोजक

शाहजहांपुर। कृष्णानगर कॉलोनी स्थित श्रीकृष्ण मंदिर से कार्तिक मास के प्रथम दिन निकली प्रभातफेरी का स्वागत सुमन शुक्ला और गौरव शुक्ला ने सपरिवार किया। परिवार लड्डू गोपाल के साथ श्रीजी को मंदिर से अपने आवास पर ले गया, जहां पूजन-अर्चन और आरती के बाद फिर उन्हें मंदिर लाया गया। इसके बाद श्रीराधानाम संकीर्तन मंडल के सदस्यों ने भजनों की प्रस्तुति दी।


कार्यवाहक प्रधान हरीश बजाज ने गणेशजी की वंदना से कार्यक्रम की शुरुआत की। गौरव अरोड़ा, रविंद्र मिश्रा, पार्थ सचदेवा, देवेंद्र खुराना, मनमोहन अरोड़ा, अंकित सचदेवा और नवीन सचदेवा ने भजन प्रस्तुत किए। राधा नाम संकीर्तन और भजनों पर श्रद्धालु झूमते रहे। चोरी-चोरी माखन खाय गयो रे मेरो प्यारो मोहन भजन के दौरान मटकी से टॉफियां वितरित की गईं। इसके बाद आरती और प्रसाद वितरण हुआ। मंदिर कमेटी की ओर से सुरेंद्र सेठी और प्रेम नारंग ने शुक्ला परिवार को आशीर्वाद स्वरूप भेंट प्रदान की।

मीडिया प्रभारी दीप गुप्ता ने बताया कि मंगलवार की प्रभातफेरी का स्वागत मनमोहन अरोड़ा व डॉली अरोड़ा का परिवार सिटी पार्क स्थित अपने आवास पर करेगा। कार्यक्रम में भागवंती देवी, रजनी आनंद, पूनम कश्यप, मोनू गोगिया, मोहनलाल अरोड़ा, धर्मवीर कश्यप, सुमित मेहरोत्रा, शोभित गुप्ता, विजय गुजराती, रोहिताश्व सचदेवा समेत श्रद्धालु मौजूद रहे।



Source link

You may also like

Leave a Comment