Home Morning News (खास खबरें)Siwana Road Accident | Woman Killed During Morning Walk On NH-325

Siwana Road Accident | Woman Killed During Morning Walk On NH-325

by BollywoodNewsAndMovie


NH-325 पर वॉकिंग कर रही महिला की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत, तलाश शुरू

गुरुवार सुबह नेशनल हाईवे-325 पर हादसा हो गया। रमणिया-मोकलसर रोड पर गोशाला के पास सड़क किनारे वॉकिंग कर रही महिला को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। महिला गंभीर रूप से घायल हो गई थी। आसपास के लोगों ने उसे तुरंत सिवाना उप जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्ट

.

यह हादसा सुबह करीब 6:30 बजे हुआ। मृतका की पहचान रमणिया निवासी सुशीला देवी (55) पत्नी माणकचंद सोनी के रूप में हुई है। बताया गया कि सुशीला देवी रोज की तरह सुबह सड़क किनारे वॉकिंग कर रही थीं। तभी पीछे से आए अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद ड्राइवर वाहन लेकर मौके से भाग गया।

घटना की सूचना मिलने पर सिवाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और जानकारी जुटाई। पुलिस ने अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है। इस हादसे के बाद रमणिया और आसपास के इलाके में शोक का माहौल है।



Source link

You may also like

Leave a Comment