Home Box OfficeThe Vvan Box Office Day 1 : सिद्धार्थ और तमन्ना की फिल्म का कैसा रहा पहले दिन हाल, जानें कितने करोड़ कमाए, Bollywood Hindi News

The Vvan Box Office Day 1 : सिद्धार्थ और तमन्ना की फिल्म का कैसा रहा पहले दिन हाल, जानें कितने करोड़ कमाए, Bollywood Hindi News

by BollywoodNewsAndMovie


द वन फिल्म शुक्रवार को रिलीज हो गई है। इस फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया लीड रोल में हैं। अब फिल्म की पहले दिन की बॉक्स ऑफिस की कमाई आ गई है।

सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की फिल्म द वन शुक्रवार को रिलीज हुई है। इस फिल्म के जरिए पहली बार सिद्धार्थ और तमन्ना साथ में काम कर रहे हैं। यह एक हॉरर मिस्ट्री फिल्म है। अब फिल्म के पहले दिन की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट आ गई है तो जानें पहले दिन द वन ने कितने करोड़ की कमाई की है।

फिल्म ने पहले दिन कितने कमाए

सैक्निक की रिपोर्ट के मुताबिक द वन ने भारत में नेट 8 करोड़ और ग्रॉस 9.60 करोड़ की कमाई की है।

सनी देओल और अक्षय की फिल्म को पछाड़ा

सिद्धार्थ की इस फिल्म ने सनी देओल, प्रीति जिंटा की फिल्म बंटवारा 1947 को पीछे छोड़ दिया है। बंटवारा 1947 ने पहले दिन 5.75 करोड़ कमाए थे। फिल्म ने इसके अलावा अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म हैवान तक को भी पीछे छोड़ दिया है। हैवान ने पहले दिन 3 करोड़ की कमाई की थी। हैवान को बॉक्स ऑफिस डिजास्टर साबित हुई है।

वाइब से चल रही टक्कर

बता दें कि द वन की बॉक्स ऑफिस में वाइब के साथ टक्कर है। वाइब पिछले हफ्ते रिलीज हुई थी। हालांकि इस फिल्म को ज्यादा खास रिस्पॉन्स नहीं मिला है। 7 दिन में फिल्म ने भारत में नेट 11.25 करोड़ की कमाई की है।

द वन

द वन की बात करें तो इसमें सिद्धार्थ और तमन्ना के अलावा सुनील ग्रोवर, श्वेता तिवारी, अनूप सोनी, मनीष पॉल, अवतार गिल, मलिंद समेत कई स्टार्स हैं। फिल्म को दीपक कुमार मिश्रा और अरुणभ कुमार ने डायरेक्ट किया है। वहीं बालाजी मोशन पिक्चर्स ने फिल्म को प्रोड्यूस किया है।



Source link

You may also like

Leave a Comment