Home ViralVideo: जयपुर में आयुष्मान खुराना संग जमकर थिरकीं सारा अली खान, डांस वीडियो वायरल

Video: जयपुर में आयुष्मान खुराना संग जमकर थिरकीं सारा अली खान, डांस वीडियो वायरल

by BollywoodNewsAndMovie


आयुष्मान खुराना और सारा अली खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘उड़ता तीर’ को लेकर चर्चा में हैं. ये एक स्पाई-कॉमेडी फिल्म है, जिसका दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. दोनों स्टार्स इन दिनों फिल्म के प्रमोशन के सिलसिले में जयपुर में हैं. इस दौरान वो राजस्थानी लोक संस्कृति के रंग में रंगे नजर आए. 

आयुष्मान खुराना ने सारा अली खान संग लगाए ठुमके 

सारा और आयुष्मान ने कालबेलिया नृत्य की धुन पर ठुमके लगाए, कठपुतली नृत्य का लुत्फ उठाया और पारंपरिक खेलों में भी हिस्सा लिया. सारा-आयुष्मान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में दोनों साथ में डांस करते नजर आ रहे हैं. 

राजस्थानी अंदाज में दोनों की मस्ती और शानदार केमिस्ट्री फैंस को काफी पसंद आ रही है. वीडियो में राजस्थान की लोक संस्कृति की खूबसूरत झलक भी देखने को मिल रही है.

कैसा है सारा अली खान का लुक?

इस दौरान सारा अली खान ट्रेडिशनल लुक में नजर आईं. उन्होंने फिरोजी रंग की खूबसूरत लहरिया साड़ी पहनी हुई है. व्हाइट लहरिया धारियों वाली इस साड़ी के साथ उन्होंने मैचिंग हॉल्टर-नेक ब्लाउज पहना, जिसकी नेकलाइन पर सिल्वर गोटा-पट्टी वर्क किया गया है. 

एक्ट्रेस ने बालों को पीछे बांधकर स्टाइल किया और माथे पर छोटी सी काली बिंदी लगाई. वहीं, ब्लैक सनग्लासेस और छोटे स्टड इयररिंग्स के साथ उन्होंने अपने देसी लुक में मॉडर्न टच भी जोड़ा. वहीं, आयुष्मान खुराना अपने सिंपल और क्लासी लुक में नजर आए. उन्होंने व्हाइट राउंड-नेक टी-शर्ट के साथ ब्लैक ट्राउजर्स पहने थे.

कब रिलीज होगी ‘उड़ता तीर’?

बता दें कि ‘उड़ता तीर’ के जरिए राइटर आकाश ए कशिक डायरेक्शन की दुनिया में कदम रख रहे हैं. मुकुल देव, गुलशन ग्रोवर, राम कपूर, रघुबीर यादव, सुप्रिया पिलगांवकर, स्मिता तांबे, बृजेंद्र काला और संदीप आनंद जैसे एक्टर्स भी इस फिल्म का हिस्सा हैं. करण जौहर और गुनीत मोंगा कपूर फिल्म को मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं. फिल्म को धर्मा प्रोडक्शंस और सिख्या एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनाया गया है. ‘उड़ता तीर’ 23 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.





Source link

You may also like

Leave a Comment