Home Box Office2026 का सबसे बड़ा कमाई वाला क्वार्टर, धुंआधार ‘धुरंधर’, ‘मिर्जापुर’ का गदर, ‘हनुमान अंश’ तो लिस्ट से गायब

2026 का सबसे बड़ा कमाई वाला क्वार्टर, धुंआधार ‘धुरंधर’, ‘मिर्जापुर’ का गदर, ‘हनुमान अंश’ तो लिस्ट से गायब

by BollywoodNewsAndMovie


नई दिल्ली. बॉक्स ऑफिस पर हर शुक्रवार किस्मत बदलती है. कोई फिल्म छप्परफाड़ कमाई करती है तो कोई बड़े सितारों के बावजूद दर्शकों को तरसती रह जाती है. साल 2026 में भी कुछ ऐसा ही खेल देखने को मिला है. एक तरफ ऐसी फिल्म आई, जिसने कमाई के सारे समीकरण बिगाड़ दिए, तो दूसरी तरफ कुछ फिल्मों ने बिना ज्यादा शोर मचाए सिनेमाघरों से मोटी कमाई बटोरी. नौ महीने का हिसाब सामने आया तो फिल्मों के साथ-साथ पूरे बॉक्स ऑफिस की तस्वीर भी दिलचस्प निकली. सबसे ज्यादा कारोबार किस तिमाही में हुआ और किस फिल्म ने अपने महीने में सबसे ज्यादा दबदबा दिखाया? जवाब में कई बड़े नाम हैं, लेकिन पिछले 10 हफ्तों से सिनेमाघर में अपना दबदबा बनाने वाली ‘हनुमान अंश’ का नाम तो इस लिस्ट से गायब है.

साल 2026 के शुरुआती नौ महीनों में हर महीने एक ऐसी फिल्म उभरी जिसने उस महीने के बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाई की. इन 9 फिल्मों ने अपने-अपने महीने के दौरान कुल 2,302.46 करोड़ रुपये का कारोबार किया, जो इन 9 महीनों के कुल भारतीय थिएट्रिकल बिजनेस का लगभग 32.7 प्रतिशत हिस्सा है.

2026 के पहले 9 महीनों में बॉक्स ऑफिस पर कई फिल्मों का दबदबा रहा, लेकिन मार्च में जो हुआ, वैसा प्रदर्शन बाकी महीनों में देखने को नहीं मिला. 9 महीनों के बॉक्स ऑफिस आंकड़ों में हर महीने सबसे ज्यादा नेट कलेक्शन करने वाली फिल्म अलग रही. जनवरी में ‘बॉर्डर 2’ ने 252.75 करोड़ रुपये की कमाई के साथ बाजी मारी. फरवरी में ‘ओ रोमियो’ 64 करोड़ रुपये के नेट कलेक्शन के साथ सबसे आगे रही. ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ ने इस महीने 899.42 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया. मार्च में भारतीय बॉक्स ऑफिस की कुल कमाई 1,151.71 करोड़ रुपये रही.

Add News18 as
Preferred Source on Google

मार्च की हिंदी फिल्मों की कुल कमाई में ‘धुरंधर 2’ की हिस्सेदारी 93.6 फीसदी बताई गई है. इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म ने किस कदर दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचा. पूरे महीने के कारोबार पर एक फिल्म का इतना बड़ा असर इस साल का सबसे खास बॉक्स ऑफिस ट्रेंड बनकर सामने आया.

अप्रैल में ‘भूत बंगला’ ने 128.55 करोड़ रुपये कमाए. मई में ‘करुप्पु’ ने 182.45 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया. जून में ‘पेड्डी’ 240.84 करोड़ रुपये की कमाई के साथ पहले नंबर पर रही. जुलाई में ‘जना नायकन’ ने 157.10 करोड़ रुपये कमाए. अगस्त में ‘आवारापन 2’ 148.40 करोड़ रुपये के साथ महीने की सबसे बड़ी फिल्म बनी. वहीं, सितंबर में ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने 228.95 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन दर्ज किया.

मार्च में जहां ‘धुरंधर 2’ ने अकेले बॉक्स ऑफिस का बड़ा हिस्सा अपने नाम किया. वहीं अगस्त की कहानी बिल्कुल अलग रही. इस महीने भारतीय बॉक्स ऑफिस ने कुल 1,014.87 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया. इसके बावजूद सबसे ज्यादा कमाई करने वाली ‘आवारापन 2’ की हिस्सेदारी महज 14.6 फीसदी रही. इसका मतलब है कि अगस्त में कारोबार किसी एक फिल्म के भरोसे नहीं चला. दूसरी फिल्मों ने भी कमाई में योगदान दिया.

अब आते हैं साल के सबसे बड़े सवाल पर. जनवरी से मार्च तक के पहले क्वार्टर की कुल बॉक्स ऑफिस कमाई 2,302.90 करोड़ रुपये रही. इस दौरान जनवरी, फरवरी और मार्च की मासिक विजेता फिल्मों ने मिलकर 1,216.17 करोड़ रुपये कमाए. यानी इन फिल्मों का योगदान क्वार्टर की कुल कमाई का 52.8 फीसदी रहा.

दूसरे क्वार्टर यानी अप्रैल से जून तक बॉक्स ऑफिस ने कुल 2,048.40 करोड़ रुपये का कारोबार किया. इस दौरान तीनों महीनों की इन फिल्मों का कुल कलेक्शन 551.84 करोड़ रुपये रहा. उनकी हिस्सेदारी 26.9 फीसदी थी. जो पहले क्वार्टर के मुकाबले काफी कम रहा. तीसरे क्वार्टर यानी जुलाई से सितंबर के बीच कुल कमाई 2,692.22 करोड़ रुपये तक पहुंच गई. यह तीनों क्वार्टर में सबसे ज्यादा है. लेकिन दिलचस्प बात यह रही कि इस दौरान मंथली लीडर फिल्मों ‘जना नायकन’, ‘आवारापन 2’ और ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने मिलकर 534.45 करोड़ रुपये कमाए. यह क्वार्टर 3 के कुल कारोबार का 19.9 फीसदी था. पहले क्वार्टर में ‘धुरंधर 2’ की असाधारण कमाई ने आंकड़ों को काफी प्रभावित किया. इसके उलट, तीसरे क्वार्टर में कुल कारोबार ज्यादा रहा, लेकिन कमाई का बड़ा हिस्सा केवल तीन मंथली लीडर फिल्मों तक सीमित नहीं था.

कुल मिलाकर, 2026 के पहले नौ महीनों का बॉक्स ऑफिस यही बताता है कि बड़ी ब्लॉकबस्टर किसी एक महीने का पूरा खेल बदल सकती है, लेकिन पूरे क्वार्टर में सबसे ज्यादा कमाई करने के लिए लगातार कारोबार भी मायने रखता है. ‘धुरंधर 2’ ने मार्च में अपनी ताकत दिखाई, ‘मिर्जापुर द मूवी’ सितंबर की सबसे बड़ी फिल्म बनी और कुल कमाई में तीसरे क्वार्टर ने सबको पीछे छोड़ दिया.

2026 की पहली तीन तिमाहियों के बॉक्स ऑफिस आंकड़ों में ‘हनुमान अंश’ का नाम शामिल नहीं है, जबकि इस फिल्म ने 435 करोड़ से अधिक का शानदार कारोबार कर सभी को चौंकाया. ‘हनुमान अंश’ अगस्त में रिलीज हुई थी और फिल्म पहले 2 हफ्ते शानदार कमाई नहीं कर सकी. तीसरे हफ्ते में फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रफ्तार पकड़ी. दूसरी फिल्मों को बॉक्स ऑफिस पर ‘हनुमान अंश’ ने परेशान तो जरूर किया, लेकिन सबसे ज्यादा कमाई कर ‘मंथली लीडर’ का स्थान हासिल नहीं कर सकी.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍िया देखें.



Source link

You may also like

Leave a Comment