Home ViralVIDEO: हवा भरी मेहंदी, काजल की खाली डिब्बी… महिला ने दिखाया- माता के श्रृंगार के इस पैकेट में क्या होता है? – navratri mata shringar packet viral video plastic waste claim tstsd

VIDEO: हवा भरी मेहंदी, काजल की खाली डिब्बी… महिला ने दिखाया- माता के श्रृंगार के इस पैकेट में क्या होता है? – navratri mata shringar packet viral video plastic waste claim tstsd

by BollywoodNewsAndMovie


नवरात्र का समय अब नजदीक आ गया है. ऐसे में इंटरनेट पर माता की पूजा को लेकर वीडियो वायरल होने लगे हैं. ऐसे ही एक वीडियो ने सोशल मीडिया पर इन दिनों लोगों का ध्यान खींचा है. इसमें एक महिला माता के श्रृंगार पैकेट की असलियत दिखाती नजर आ रही है. 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @indubalkrishana नाम के हैंडल से एक वीडियो शेयर किया गया है. इसमें एक महिला ने माता का श्रृंगार पैकेट दिखाते हुए, इसे सिर्फ प्लास्टिक का ढेर बताया है और इसे खरीदकर माता को चढ़ाने से बचने की हिदायत दी है. क्योंकि, महिला का दावा है कि इस शृंगार पैकेट में सिर्फ प्लास्टिक के सिवा कुछ नहीं है. 

महिला का दावा है कि इस तरह जब लाखों लोग इस पैकेट को मंदिर या घरों में पूजा होने पर चढ़ाते हैं तो उससे सिर्फ प्रदूषण ही फैलता है.  वीडियो में महिला श्रृंगार पैकेट खोलते हुए बताती है कि नवरात्र आने वाली है, इसे खरीदकर सब लोग माता के चढ़ावे में चढ़ाएंगे. लेकिन, इसे खोलकर देख लें कि इसमें आखिर होता क्या- क्या है. 

इसके बाद महिला पैकेट खोलकर उससे सबसे पहले छोटी सी काजल की डिबिया निकालती है. वह दिखाती है कि इस डिबिया में काजल है ही नहीं. सिर्फ एक छोटा सा प्लास्टिक का पैकेट है. महिला बताती है कि काजल के नाम पर दुकानदार ने ये प्लास्टिक का कचरा दिया है. 

फिर वह राधिका मेहंदी का पैकेट काटकर दिखाती है. वो भी खाली है. महिला बताती है कि इसमें भी कुछ नहीं है, बस इतना सा  हवा भरा हुआ है. फिर वह एक और पैकेट खोलती है, जो सिंदूर का है. उस प्लास्टिक के पैकेट में भी कुछ नहीं रहता. फिर वह एक टीन का छोटा सा ढक्कन दिखाती है. महिला कहती है कि शायद यह माता के लिए मिरर है. लेकिन इसमें शीशा लगा ही नहीं है. यानी यह भी सिर्फ कचरा ही है. 

इसके बाद वह एक प्लास्टिक की छोटी सी रिंग निकालती है और बताती है कि यह चूड़ी है.  इस चूड़ी को कैसे पहना जाएगा, ये दुकानदार ही जानें. इसके बाद वह एक लाल कपड़े का काफी छोटा सा टुकड़ा एक कागज में स्टेपल किया हुआ निकालती है. वह बताती है कि ये टुकड़ा शायद मां की चुंदरी है जो किसी काम की नहीं है और उस कागज में दो बिंदी भी चिपकी हुई है.  

महिला बताती है कि ऐसे शृंगार पैकेट जो भी बनाकर बेच रहे हैं. वह हमें माता को चढ़ाने के लिए कोई चढ़ावा नहीं सिर्फ प्लास्टिक का कचरा दे रहे हैं. इस पैकेट में प्लास्टिक के अलावा कुछ नहीं है. हमलोग माता की पूजा श्रद्धा से करते हैं और इस तरह श्रृंगार पैकेट के नाम पर सिर्फ प्लास्टिक का ढेर नहीं बेचना चाहिए. इससे सिर्फ प्रदूषण फैलता है. यह कोई श्रृंगार पैकेट नहीं है.

यह भी पढ़ें: जहां शंख नहीं बजाते, वहां डीजे कॉन्सर्ट… बद्रीनाथ में म्यूजिक फेस्टिवल पर बवाल

इस पर काफी लोगों ने अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं. एक यूजर ने लिखा है कि ऐसे श्रृंगार पैकेट खरीदकर माता पर चढ़ाने से बचना चाहिए. इसमें श्रृंगार की कोई चीज नहीं होती है. दूसरे यूजर ने लिखा है कि ये देखकर हैरानी होती है कि ऐसे पैकेट में कुछ नहीं होता है फिर भी लोग इसे खरीदकर मंदिरों में माता को चढ़ा देते हैं. काफी लोगों ने ऐसी जागरूकता और ठगी की जानकारी देने के लिए महिला की सराहना भी की है. 

—- समाप्त —-



Source link

You may also like

Leave a Comment