काजी और आसिफ में जुबानी जंग
इसके बाद आसिफ कहते हैं कि यह फ्लॉप हो गया है। थोड़ा बंदर वाला करो। इसके बाद काजी बंदर की तरह उछलते हैं। इसके बाद आसिफ कहते हैं कि तुम्हारा लेवल यही है। तुम्हारे मुंह से थूक गिरता है, इसलिए चुप रहा करो। इस पर काजी कहते हैं कि मैं क्यों चुप रहूं? तुम कौन हो? फिर दोनों में जुबानी जंग शुरू हो जाती है।
लव और अरिश्फा में क्यों हुई बहस?
एक नए गेम में बिग बॉस कहते हैं कि जो फालतू में रोने लग जाता है, आपको उसकी तस्वीर पर लूजर लिखना है। इसके बाद लव गिल बैनर लेकर आती हैं और कहती हैं कि अरिश्फा मेरे पास आपका नाम है। वह कहती हैं कि आपने कल एक बात बोली थी वह मुझे अच्छी नहीं लगी। इस पर अरिश्फा सफाई देती हैं। लव को इस पर गुस्सा आता है और वह उनसे कहती हैं कि तमीज से बात करो। इसके बाद दोनों में जोरदार बहस हो जाती है।
प्रतिभागियों ने बताए एक-दूसरे के दोष
एक और प्रोमो में बिग बॉस कहते हैं कि आज नॉमिनेशन का दिन है। वह कहते हैं कि बिग बॉस के घर में कुछ दोष होते हैं। आज मैं दोष बताउंगा। आपको जो भी उस दोष का सबसे बड़ा दोषी लगता है। उसकी तस्वीर पर वह दोष लिख देना है। इसके बाद प्रतिभागी एक दूसरे के दोष बताते हैं।




