‘दृश्यम 3’ की बॉक्स ऑफिस पर रफ्तार अब भी कायम है। फिल्म को रिलीज हुए 9 दिन हो गए हैं और अजय देवगन की यह फ़िल्म टिकट खिड़की पर जबरदस्त कमाई कर रही है। इसी के साथ ‘दृश्यम 3’ अजय देवगन के करियर की सबसे बड़ी फिल्म भी बन चुकी है। एडवांस बुकिंग में धांसू कलेक्शन करने के बाद ओपनिंग डे पर इस क्राइम-थ्रिलर ने 62 करोड़ की ओपनिंग की और अजय देवगन की सबसे बड़ी ओपनर साबित हुई। अब दूसरे वीकेंड पर भी दृश्यम 3 का जलवा बरकरार है। 62 करोड़ से खाता खोलने वाली ये फिल्म अब घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ के नजदीक पहुंच गई है। चलिए जानते हैं कि दूसरे शनिवार को फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर कैसा हाल रहा।
दृश्यम 3 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
दृश्यम 3 को रिलीज हुए 9 दिन हो गए हैं। पहले हफ्ते में जबरदस्त कमाई करने के बाद दूसरे हफ्ते भी बॉक्स ऑफिस पर ये अपनी पकड़ मजबूत बनाए दिखी। 9वें दिन यानी दूसरे शनिवार को इस क्राइम-थ्रिलर ने 26.50 करोड़ का कलेक्शन किया। इसी के साथ भारत में फिल्म 286.50 करोड़ का नेट कलेक्शन कर चुकी है और ग्रॉस कलेक्शन 343.80 करोड़ हो गया है। वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो विदेशी मार्केट में 103 करोड़ ग्रॉस कलेक्शन करने के साथ फिल्म 446.80 करोड़ का आंकड़ा छू चुकी है और इसी के साथ इसने ‘सिंघम अगेन’ (407 करोड़ वर्ल्डवाइड) का रिकॉर्ड तोड़ दिया है और अजय देवगन के करियर की सबसे कमाऊ फिल्म बन गई है।
ओपनिंग रही दमदार
दृश्यम 3 की बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग भी बेहद दमदार रही। पहले दिन फिल्म ने 62 करोड़ कमाए। वहीं शनिवार यानी दूसरे दिन 53.50 करोड़, तीसरे दिन 61 करोड़, चौथे दिन 21 करोड़, पांचवे दिन 19.50 करोड़, छठवें दिन 15.50 करोड़ कलेक्ट किए। वहीं वीकेंड आते ही फिर फिल्म की कमाई बढ़ने लगी। शुक्रवार, 9 अक्टूबर को फिल्म ने 14.50 करोड़ का कलेक्शन किया और 9वें दिन 26.50 करोड़ का कलेक्शन करते हुए भारत में 286.50 करोड़ तक पहुंच गई है। फेस्टिव सीजन भी शुरू हो चुका है, ऐसे में बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों के उत्साह का पूरा फायदा उठाने की कोशिश कर रही है।
दृश्यम 3 में क्या होता है?
‘दृश्यम’ फ्रेंचाइजी के पहले भाग में जहां विजय सलगांवकर का परिवार एक घटना के बाद मुश्किल में फंस जाता है और विजय परिवार की रक्षा करता है तो वहीं ‘दृश्यम 2’ में अपने परिवार को बचाने के बाद, विजय सलगांवकर को डबल चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। वहीं दृश्यम 3: द कन्क्लूजन में विजय और उसकी जिंदगी में एक और चुनौती आ जाती है। इस बार विजय तीन तरफ से घिरा है। फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे विजय और उसका परिवार अपने अतीत के राज छिपाकर रखने की कोशिश करते हैं। तीसरी फिल्म दृश्यम 2 की कहानी को आगे बढ़ाती है। पिछली फिल्मों में, वह पुलिस से हमेशा एक कदम आगे रहने में कामयाब हुआ था, लेकिन इस बार उसकी सोच-समझ और चालों की नए सिरे से परीक्षा होती है। ‘दृश्यम 3: द कन्क्लूजन’ में अजय देवगन के साथ जयदीप अहलावत, तब्बू, प्रकाश राज, श्रिया सरन, रजत कपूर, इशिता दत्ता और मृणाल जाधव जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में हैं।
ये भी पढ़ेंः ‘दृश्यम 3’ बॉक्स ऑफिस पर बनी फायर, गिरावट के बाद भी कूटे 383 करोड़, 7वें दिन तोड़ा मोहनलाल की फिल्म का रिकॉर्ड
