शनिवार को बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों ने धमाल मचा दिया. ‘दृश्यम 3’ नंबर वन बनी हुई है. वहीं ‘हनुमान अंश’ को अभी भी प्यार मिल रहा है. इसके अलावा साउथ और हॉलीवुड फिल्में भी थिएटर में लगी हैं. आइए जानते हैं शनिवार को किस फिल्म ने बाजी मारी.
सैकनिल्क के मुताबिक, ‘दृश्यम 3’ ने नौंवे दिन 26.50 करोड़ कमाए. फिल्म को 14,903 शोज मिले और 29.1 परसेंट ऑक्यूपेंसी मिली. आठवें दिन के मुकाबले फिल्म के कलेक्शन में 82.8 परसेंट की बढ़ोतरी देखने को मिली है. फिल्म में अजय देवगन नजर आए हैं. वहीं अभिषेक पाठक ने डायरेक्ट किया है. फिल्म में तबु पुलिस ऑफिसर के रोल में हैं. वहीं श्रेया सरन, जयदीप अहलावत, इशिता दत्ता जैसे स्टार्स नजर आए हैं.
‘द पैराडाइस’
फिल्म ने शनिवार को सिर्फ 60 लाख कमाए. 53 लाख तेलुगू वर्जन से और 7 लाख हिंदी वर्जन से. फिल्म को 501 शोज मिले और 20 परसेंट ऑक्यूपेंसी मिली. फिल्म ने 120.14 करोड़ का नेट कलेक्शन कर लिया है. वहीं 141.50 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया. फिल्म ने वर्ल्डवाइड 172.65 करोड़ कमाए.
‘हनुमान अंश’
‘हनुमान अंश’ को थिएटर में 65 दिन पूरे हो गए हैं और अभी भी फिल्म जबरदस्त कमाई कर रही है. फिल्म ने शनिवार को 2 करोड़ 45 लाख रुपये कमाए. फिल्म को 2,773 शोज मिले. 23.6 परसेंट फिल्म को ऑक्यूपेंसी मिली हिंदी वर्जन 1.2 करोड़ और तेलुगू वर्जन ने 1.25 करोड़ कमाए. फिल्म ने टोटल 331.63 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. इस फिल्म में शोभिनव सत्या लीड रोल में हैं. वो नीम करौली बाबा के किरदार में दिखे.
‘द वन’
सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की फिल्म ‘द वन’ ने शनिवार को 1 करोड़ का बिजनेस किया. फिल्म को 1,583 शोज मिले और 18 परसेंट ऑक्यूपेंसी मिली. फिल्म ने 67.35 करोड़ का बिजनेस किया. फिल्म ने वर्ल्डवाइड 87.66 करोड़ कमाए.
‘प्रेम कीटाणु’ का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल है. शनिवार को फिल्म ने सिर्फ 1 लाख कमाए. फिल्म ने टोटल 1.48 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है.
‘एवेंजर्स एंडगेम’
‘एवेंजर्स एंडगेम’ री-रिलीज हुई. फिल्म के इंग्लिश वर्जन ने शनिवार को 48 लाख कमाए. वहीं हिंदी वर्जन ने 4 लाख का बिजनेस किया. तमिल वर्जन ने 1 लाख का कलेक्शन किया. फिल्म इंडिया में टोटल 36.08 करोड़ कमा चुकी है.
