Home Box Officeअपना बजट भी क्लियर नहीं कर पाएगी ‘Toxic’! भारत में 150 करोड़ भी पार नहीं; फिर भी किस टॉप 10 लिस्ट में शामिल?

अपना बजट भी क्लियर नहीं कर पाएगी ‘Toxic’! भारत में 150 करोड़ भी पार नहीं; फिर भी किस टॉप 10 लिस्ट में शामिल?

by BollywoodNewsAndMovie


By Akriti KumariEdited By: Akriti Kumari

Publish Date: Wed, 16 Sep 2026 07:27:26 PM (IST)Updated Date: Wed, 16 Sep 2026 07:27:26 PM (IST)

मनोरंजन डेस्क, नई दिल्ली। साउथ सपरस्टार यश, तारा सुतारिया, कियारा आडवाणी और नयनतारा स्टारर फिल्म टॉक्सिक की कमाई लगातार कम होगी नजर आ रही है। 14 सितंबर को फिल्म ने करीब 25 लाख का ग्रॉस कलेक्शन किया। सैकनिल्क के मुताबिक, इस दिन फिल्म की इंडिया नेट कमाई करीब 22 लाख रहा। वहीं, कुल ऑक्यूपेंसी भी गिर कर करीब 20% हो गई। इससे यह फिल्म अपने बजट को भी कवर नहीं कर पाएगी।

करीब 500 करोड़ या उससे ज्यादा के बजट वाली इस फिल्म ने पहले दिन शानदार शुरुआत की, लेकिन दूसरे दिन से ही कमाई में तेज गिरावट देखने को मिली। ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब तक टॉक्सिक ने 149 करोड़ का नेट कलेक्शन किया है। इसी के साथ यह हिंदी बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप 10 साउथ इंडियन फिल्मों में शामिल है।

हिंदी बॉक्स ऑफिस पर टॉप 10 साउथ इंडियन फिल्में

इस लिस्ट में टॉकसिक 9वें नंबर पर है-

पुष्पा 2: द रूल (2024)

  • भाषा: तेलुगु
  • हिंदी कलेक्शन: 812.00 करोड़

बाहुबली 2: द कन्क्लूजन (2017)

  • भाषा: तेलुगु
  • हिंदी कलेक्शन: 511.00 करोड़

केजीएफ: चैप्टर 2 (2022)

  • भाषा: कन्नड़
  • हिंदी कलेक्शन: 435.25 करोड़

कल्कि 2898 एडी (2024)

  • भाषा: तेलुगु
  • हिंदी कलेक्शन: 293.00 करोड़

आरआरआर (RRR – 2022)

  • भाषा: तेलुगु
  • हिंदी कलेक्शन: 272.75 करोड़

कांतारा चैप्टर 1 (2025)

  • भाषा: कन्नड़
  • हिंदी कलेक्शन: 223.80 करोड़

2.0 (2018)

  • भाषा: तमिल
  • हिंदी कलेक्शन: 188.25 करोड़

सालार पार्ट 1 (2023)

  • भाषा: तेलुगु
  • हिंदी कलेक्शन: 152.65 करोड़

टॉक्सिक (Toxic – 2026)

  • भाषा: कन्नड़
  • हिंदी कलेक्शन: 149.25 करोड़

साहो (2019)

  • भाषा: तेलुगु
  • हिंदी कलेक्शन: 145.65 करोड़

तीसरे वीकेंड में 95 लाख की कमाई

‘Toxic’ ने तीसरे हफ्ते के शुक्रवार यानी 11 सितंबर को 25 लाख का ग्रॉस कलेक्शन किया। इस दिन ऑक्यूपेंसी 22.9% रही। शनिवार को कमाई बढ़कर 40 लाख हो गई और ऑक्यूपेंसी 29% दर्ज की गई। रविवार को फिल्म ने 30 लाख का ग्रॉस कलेक्शन किया और ऑक्यूपेंसी 25.7% रही।

तीसरे वीकेंड में फिल्म की कुल ग्रॉस कमाई करीब 95 लाख रुपये रही। सोमवार को 25 लाख रुपये जोड़ने के बाद तीसरे हफ्ते की शुरुआत भी धीमी रही।

इंडिया नेट कलेक्शन 249 करोड़ के पार

Sacnilk के मुताबिक, फिल्म का इंडिया नेट कलेक्शन अब करीब 249.24 करोड़ है। इसमें पहले हफ्ते की कमाई सबसे बड़ी रही। फिल्म ने पहले हफ्ते में 239.30 करोड़ का नेट कलेक्शन किया था। जबकि, दूसरे हफ्ते में फिल्म 8.94 करोड़ ही कमा पाई।

पहले हफ्ते में फिल्म ने इन जगहों पर इतना ग्रॉस कलेक्शन किया-

  • आंध्र प्रदेश और तेलंगाना- 33.10 करोड़
  • तमिलनाडु- 13.12 करोड़
  • कर्नाटक- 72.18 करोड़
  • केरलम- 4.30 करोड़

दूसरे हफ्ते में-

  • कर्नाटक – 6.01 करोड़
  • आंध्र प्रदेश और तेलंगाना- 44 लाख
  • तमिलनाडु- 12 लाख
  • केरलम- 9 लाख

फीमेल डायरेक्टर ने डायरेक्शन की टॉक्सिक

टॉक्सिक को गीतू मोहनदास ने डायरेक्ट किया है। फिल्म को KVN प्रोडक्शन के बैनर तले बनाया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसका बजट 500 करोड़ है। यश के अलावा फिल्म में कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया, रुक्मिणी वसंत, अक्षय ओबेरॉय और सुदेव नायर दिखाई देंगे। टॉक्सिक को कन्नड़ और इंग्लिश भाषा में शूट किया गया है। वहीं, इसे हिंदी, तमिल, तेलुगु, और मलयालम में डब करके रिलीज किया जाएगा। खास बात यह है कि हॉलीवुड के एक्शन कोरियोग्राफर जेजे पेरी भी इस फिल्म से जुड़े हैं। उन्होंने प्लैनेट ऑफ द एप्स, आयरन मैन और जॉन विक चैप्टर 2 जैसी फिल्मों में काम किया है।

यह भी पढ़ें- बॉलीवुड की इन फिल्मों में दिख रहा बिहार का छठ, होली-दिवाली से आगे…बदल रहा है फिल्मों का ‘फेस्टिवल कनेक्शन’



Source link

You may also like

Leave a Comment