Home Box Office‘Ladaku’ बनकर पर्दे पर आग लगाने आ रहे हैं Kartik Aaryan, कबीर खान के साथ बॉक्स ऑफिस पर होगा एक और धमाका

‘Ladaku’ बनकर पर्दे पर आग लगाने आ रहे हैं Kartik Aaryan, कबीर खान के साथ बॉक्स ऑफिस पर होगा एक और धमाका

by BollywoodNewsAndMovie


एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। ‘चंदू चैम्पियन’ के बाद नेशनल अवॉर्ड विनर कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) और कबीर खान (Kabir Khan) एक बार फिर से बड़े पर्दे पर धमाल मचाने की तैयारी में जुट चुके हैं।

‘चंदू चैम्पियन’ के लिए नेशनल अवॉर्ड जीतने के बाद कार्तिक और कबीर फिर से साथ में एक फिल्म में काम कर रहे हैं, जिसका टाइटल ‘लड़ाकू’ (Ladaku Film) है। फिल्म की अनाउंसमेंट हो गई है और इसकी रिलीज डेट भी सामने आ गई है।

कार्तिक की नई फिल्म की अनाउंसमेंट

फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने कार्तिक आर्यन की आगामी फिल्म ‘लड़ाकू’ (Kartik Aaryan Upcoming Film) की अनाउंसमेंट की है। इस फिल्म का निर्माण अनन्या बिरला के प्रोडक्शन हाउस बिरला स्टूडियोज के बैनर तले हो रहा है। दिलचस्प बात यह है कि कार्तिक की फिल्म में दोहरी भूमिका होगी। 

‘लड़ाकू’ से नया सफर शुरू कर रहे कार्तिक

दरअसल, कार्तिक आर्यन न केवल फिल्म में मुख्य भूमिका निभाने वाले हैं, बल्कि वह अनन्या बिरला और कबीर खान के कबीर खान एंटरटेनमेंट के साथ मिलकर अपने प्रोडक्शन कंपनी डोपामाइन स्टूडियो के तहत फिल्म का निर्माण भी कर रहे हैं। वह ‘लड़ाकू’ फिल्म से बतौर प्रोड्यूसर डेब्यू कर रहे हैं।

कब रिलीज होगी कार्तिक की ‘लड़ाकू’?

बात करें रिलीज डेट की तो कार्तिक आर्यन की ‘लड़ाकू’ फिल्म (Ladaku Film Release Date) 18 जून 2027 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म में कार्तिक मुख्य भूमिका में हैं, लेकिन बाकी स्टार कास्ट की अनाउंसमेंट अभी नहीं हुई है। फिल्म का निर्देशन कबीर खान ही करेंगे।

आपको बता दें कि ‘चंदू चैम्पियन’ के लिए कार्तिक को बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड मिला था। इस फिल्म का निर्देशन कबीर खान ने ही किया था।

 

कार्तिक आर्यन की आगामी फिल्में

‘लड़ाकू’ फिल्म के अलावा कार्तिक आर्यन के पास लाइनअप में दो और फिल्में हैं। एक सुपरनैचुरल थ्रिलर ‘नागजिला’ है जिसमें पहली बार अभिनेता इच्छाधारी नाग की भूमिका में दिखाई देंगे। इसके अलावा उनके पास अनुराग बासु की रोमांटिक फिल्म है जिसमें श्रीलीला के साथ नजर आएंगे। 

यह भी पढ़ें- ‘चंदू चैंपियन’ के बाद अब ‘सैनिक’ बनेंगे कार्तिक आर्यन? Operation Sindoor में निभाएंगे लीड रोल





Source link

You may also like

Leave a Comment