Home Bigg Boss 20‘अपनी बेटी को देखो…’, मनोज तिवारी से काजी ने की रीति की शिकायत, उदिति सिंह ने कसा तंज

‘अपनी बेटी को देखो…’, मनोज तिवारी से काजी ने की रीति की शिकायत, उदिति सिंह ने कसा तंज

by BollywoodNewsAndMovie


रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ में हर दिन किसी ना किसी कंटेस्टेंट्स के बीच तीखी बहस देखने के लिए मिलती है. शो में कभी-कभी तकरार के साथ ही प्यार भी देखने के लिए मिलता है. ऐसे में गुरुवार के एपिसोड में काजी तौकीर और रीति तिवारी के बीच तीखी बहस देखने के लिए मिली, जिसके बाद रीति उन्हें गालियां भी देती नजर आईं. मामला काफी बढ़ गया और उदिति ने भी काजी का साथ दिया और उन्होंने भी तंज कसा. चलिए बताते हैं क्या क्या हुआ.

दरअसल, ‘बिग बॉस 20’ के लेटेस्ट एपिसोड में रैप बैटल हुआ. यंग और काजी की दो टीमें बनाई गई थीं. वहीं परफॉर्म करने के लिए जब रीति तिवारी आती हैं तो बहस तभी होती है. उदिति और रीति का बैटल होना था लेकिन उदिति इसमें पार्टिसिपेट करने से मना कर देती हैं, जिसके बाद बिग बॉस उन्हें स्टेज पर आने के लिए कहते हैं और काजी तौकीर उनके सपोर्ट में स्टेज पर जाते हैं.

यह भी पढ़ें: ‘द पैराडाइज’ बनी तेलुगु की तीसरी बिगेस्ट ओपनर, ‘इरुमुडी’ समेत पहले दिन तोड़े 7 फिल्मों के रिकॉर्ड

रीति तिवारी ने की भद्दी टिप्पणी

काजी और रीति के बीच बैटल अच्छा खासा चल रहा होता है. फिर देखते ही देखते बात आगे बढ़ जाती है. रीति, उदिति पर रैप में ही भद्दी टिप्पणी करती हैं, क्योंकि उनको उदिति को रोस्ट करना था. इस पर काजी भड़क जाते हैं और दोनों के बीच कहा सुनी हो जाती है. काजी चिल्लाने लगते हैं और कहते हैं, ‘मुझे खेलना ही नहीं.’ काजी इसे मुद्दा बना देते हैं. उदिति ने उन्हें चीप तक कहा.

फिर काजी पुराना मुद्दा भी इसी बीच उठा लेते हैं कि रीति ने उनके पिता को भी गाली दी थी. ये गाली-गलौच शुरू हो जाती है. उदिति भी काजी की तरफ से रीति को गाली देते नजर आती हैं. रीति लगातार गालियां देती रहती हैं. मामला मां-बहन पर भी आ जाता है.

उदिति सिंह ने रीति तिवारी पर कसा तंज

इसके बाद उदिति सिंह और रीति तिवारी आपस में भिड़ जाती हैं. दोनों एक-दूसरे के लुक और कपड़ों पर भी कमेंट करते नजर आते हैं. मामला यहीं नहीं थमता और ये आगे बढ़ जाता है. उदिति उन पर तंज कसते हुए कहती हैं, ‘तू है क्या…? पापा के दम पर मत बैठो, नाम कमाओ पहले अपना.’

यह भी पढ़ें: साउथ की 9 अपकमिंग फिल्में, जो बॉक्स ऑफिस पर बॉलीवुड के छक्के छुड़ा देंगी

मनोज तिवारी से काजी ने की रीति की शिकायत

इसके अलावा काजी तौकीर, मनोज तिवारी से रीति के बिहेवियर की शिकायत करते हुए भी नजर आते हैं. वो कहते हैं, ‘मनोज तिवारी जी हमने आपको गाली नहीं दी. आज भी बाप-साला सब कुछ बोलकर गई. फिर भी मैं आपको गाली नहीं दिया. आप जरूर ये देख रहे होगे. मैं आपका आदर करता हूं. आप अच्छे इंसान हैं लेकिन, अपनी बेटी को देखो. रैप में भी एक लड़की को अपशब्द कहे. अगर कोई कहेगा तो मैं स्टैंड लूंगा. ऐसा रैप गया भाड़ में.’ 

कौन बनेगा घर का नया कैप्टेन? 

अंत में ‘बिग बॉस 20’ के लेटेस्ट एपिसोड में घर के नए कैप्टेन के लिए बिग बॉस ने टास्क भी कराया, जिसमें सदस्यों को उन कंटेस्टेंट्स को इस रेस से बाहर करना, जिन्हें वो डिजर्विंग नहीं मानते हैं. इस दौरान लव गिल, यंग, रीति तिवारी और आसिफ खान को घरवालों ने रिजेक्ट किया. सबने अपने-अपने रिजन दिए लेकिन टास्क अभी पूरा नहीं हुआ है.





Source link

You may also like

Leave a Comment