‘बिग बॉस 20’ में वीकेंड के वार पर सलमान खान की क्लास लगने के बाद ऐसा लग रहा है कि कुछ की अक्ल ठिकाने आ गई है। वहीं काजी गुल्लू और कनिका से कहते हैं कि घरवाले दोनों को लेकर क्या बातें कर रहे हैं।

शो की शुरुआत कनिका औरमाहीकी लड़ाई से होती है। कनिका कहती हैं, ‘एक-एक बात बताऊं न मैं बन रही है हिरोइन।’ माही कहती हैं- मेरे बारे में नैरेटिव सेट किया कि इसके रिश्ते नहीं बनते। इसको हर किसी का सहारा चाहिए, अकेली सो तक तो नहीं सकतीं। ऑफकोर्स लड़ाइयां नहीं करती मैं क्.योंकि मुझे नहीं लगता कि ये खेल लड़ाइयों का है लेकिन अगर कोई बकवास करेगा तो।’
लव ने कहा- जो इल्जाम लगे हमपर उसके साथ नहीं जाना बाहर
जो भी हुआ उसे लेकर स्काउट रो पड़े हैं। लव उन्हें समझाती हैं कि जो इल्जाम लगे हमपर उसके साथ नहीं जाना बाहर, अच्छी चीज भी लेकर जाना है। वहीं काजी कहते हैं जो भी कनिका और गुल्लूके साथ बैठा वो घर से निकल गया। यही बातें वो उनसे जानकर भी कहते हैं।
काजी ने गुल्लू और कनिका को बताया, क्या कह रहे घरवाले
काजी गुल्लू और कनिका से कहते हैं, ‘पूरे घर में तुम दोनों के लिए क्या डिस्कस हो रहा। कहा जा रहा है कि इन दोनों के साथ जो भी बैठ रहा है उड़ रहा है। अब मैं हिस्ट्री चेक कर रहा हूं..ईशा उड़ गई, रीति उड़ गई, मैरी कॉम उड़ गई, आसिफ आ गया फिर वो भी उड़ गया। लेकिन मैं विश्वास नहीं करता, मैं 5 मिनट बैठूंगा, वापस जाऊंगा।’ माही कहती हैं- अब जिसका उड़ाना हो उसको बोलो उधर जाकर बैठ जा।
अरिश्फा की बात पर आम्रपाली और यंग भड़क उठते हैं
घर में अरिश्फा की बात पर आम्रपाली और यंग भड़क उठते हैं। आम्रपाली को वो बच्चा बेचने वाली कहती हैं जिसमें यंग का बच्चा कहा जा रहा है। यंग इस बात पर बुरी तरह से भड़क उठते हैं और अरिश्फा को जमकर सुनाता हैं।

