Home Viral‘आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं…’ राहुल गांधी पर रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो हो रहा वायरल, National Hindi News

‘आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं…’ राहुल गांधी पर रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो हो रहा वायरल, National Hindi News

by BollywoodNewsAndMovie


रवि किशन, राहुल गांधी पर निशाना साधा। कांग्रेस नेता द्वारा एक पार्टी कार्यकर्ता को कथित तौर पर कोहनी मारने की घटना पर तंज कसते हुए, बीजेपी सांसद ने कहा, ‘जब आप PM बनेंगे…।’

भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन हमेशा ही किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं। रवि ने फिल्मों में ही नहीं, बल्कि राजनीति में भी अपना दम दिखाया। इन दिनों, बीजेपी सांसद जो कुछ भी कहते या करते हैं, वह लगभग हर बार सोशल मीडिया पर आ ही जाता है। इसी बीच अब रवि किशन ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और प्रधानमंत्री की कुर्सी को लेकर कुछ ऐसा कह दिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पत्रकारों से बात करते हुए रवि किशन ने कहा, ‘कितना दुख है कि अपने कार्यकर्ताओं को वो कोहनी मार रहे हैं। आप प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं और आप अभी भी अपने कार्यकर्ताओं को कोहनी मार रहे हैं।’

‘जब आप PM बनेंगे…’

रवि किशन, राहुल गांधी पर निशाना साध रहे थे, लेकिन उन्होंने इसी बीच कुछ ऐसा कह दिया जो अब इंटरनेट का ध्यान खींच लिया है। कांग्रेस नेता द्वारा एक पार्टी कार्यकर्ता को कथित तौर पर कोहनी मारने की घटना पर तंज कसते हुए, बीजेपी सांसद ने कहा, ‘जब आप PM बनेंगे…।’ उनकी जुबान फिसलने की इस घटना ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी और रवि किशन का यह बयान वायरल हो गया।

‘अगर आप कभी प्रधानमंत्री बनते हैं तो…’

इसके बाद रवि किशन ने अपने तंज को और आगे बढ़ाते हुए सवाल किया कि अगर गांधी कभी प्रधानमंत्री बनते हैं, तो वे कितने लोगों को कोहनियां मारेंगे। उन्होंने पूछा, ‘अगर आप कभी प्रधानमंत्री बनते हैं, तो आप देश में कितने लोगों को कोहनियां मारेंगे?’

बार-बार किया ‘कोहनी’ का शब्द का यूज

अपनी बात रखते हुए किशन ने एक वीडियो में बार-बार ‘कोहनी’ शब्द का इस्तेमाल किया। उन्होंने राहुल गांधी की कथित महत्वाकांक्षाओं पर तंज कसते हुए ‘कोहनीबाज प्रधानमंत्री’ जैसा शब्द भी गढ़ दिया। उन्होंने कहा कि अगर राहुल गांधी अभी अपनी ही पार्टी के कार्यकर्ताओं को कोहनी मार रहे हैं, तो कल को अगर वे देश के सर्वोच्च पद पर पहुंचते हैं, तो देश को भी ऐसे ही बर्ताव का सामना करने की चिंता करनी पड़ सकती है। रवि किशन ने सवाल उठाया कि गांधी प्रधानमंत्री बनने का सपना कैसे देख सकते हैं। उन्होंने कहा, ‘हमने कई नेता देखे हैं, लेकिन ऐसा नेता कभी नहीं देखा जो आगे बढ़ने के लिए अपने ही कार्यकर्ताओं को कोहनी मारता हो।’

यूजर्स ने किए जमकर कमेंट्स

रवि किशन का ये वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। ‘कोहनियों’ वाले कमेंट पर यूजर्स जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। इंस्टाग्राम के एक यूजर ने किशन पर तंज कसते हुए लिखा, “रवि किशन, यह कहने के लिए धन्यवाद कि राहुल मौजूदा प्रधानमंत्री से बेहतर हैं।” एक और यूजर ने लिखा, “मुझे पता है कि वह एक अंडरकवर एजेंट हैं। जबकि कई अन्य लोगों ने लिखा, “एक नया मीम मिल गया।”

कहां से हुआ शुरू

यह विवाद तब शुरू हुआ जब भाजपा से जुड़े सोशल मीडिया अकाउंट्स पर एक वीडियो शेयर किया गया, जिसमें कथित तौर पर राहुल गांधी को मंगलवार को ज्ञानेश कुमार के खिलाफ एक मार्च के दौरान पार्टी के एक कार्यकर्ता को कोहनी मारते हुए देखा जा सकता है। यह फुटेज ऑनलाइन वायरल हो रही है, और किशन भी उन लोगों में शामिल हैं जो इसका इस्तेमाल कांग्रेस नेता पर निशाना साधने के लिए कर रहे हैं। बता दें कि यह पहली बार नहीं है, जब किशन ने इस क्लिप को लेकर गांधी पर निशाना साधा है। इस हफ्ते की शुरुआत में, बीजेपी सांसद ने इसी घटना को लेकर कांग्रेस नेता पर “अपना मानसिक संतुलन खो देने” का आरोप लगाया था।





Source link

You may also like

Leave a Comment