Home Morning News (खास खबरें)‘इसलिए कहते हैं Men will be Men…’ मॉर्निंग वॉक को संगीतमय महफिल में बदलते इन पुरुषों का Video Viral

‘इसलिए कहते हैं Men will be Men…’ मॉर्निंग वॉक को संगीतमय महफिल में बदलते इन पुरुषों का Video Viral

by BollywoodNewsAndMovie


नोएडा के एक हाउसिंग सोसाइटी में सुबह की साधारण मॉर्निंग वॉक अचानक संगीतमय महफ़िल में बदल गई। सेक्टर 121 के पार्क में बुजुर्ग पुरुषों के एक समूह ने किशोर कुमार और आशा भोंसले के अमर गीत ‘ये रातें ये मौसम’ को गाकर सोशल मीडिया पर धूम मचा दी। यह वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हो चुका है और लाखों लोगों के दिल जीत रहा है। 

इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया वीडियो 

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @srivastava_vinit नामक हैंडल से शेयर किया गया है। कैप्शन में लिखा है- “POV: सुबह की सैर थी…पर सुर छेड़ते ही पार्क बन गया महफ़िल! हमारे Evergreen Souls एक साथ गा रहे हैं, ‘ये रातें, ये मौसम, नदी का किनारा…’ मुस्कान वही, यादें वही… बस महफ़िल और भी खूबसूरत! कुछ मेलोडीज उम्र नहीं देखतीं… बस दिल से जुड़ी होती हैं।” वीडियो में दिखता है कि मॉर्निंग वॉक पर निकले बुजुर्ग पार्क में इकट्ठा हो जाते हैं। कोई स्पीकर से गाना बजाता है, कुछ लोग फोन पर लिरिक्स देख रहे होते हैं। फिर एक अंकल सुर लगाते हैं और बाकी सब साथ देने लगते हैं। ‘ये रातें ये मौसम, नदी का किनारा, ये चंचल हवा’ के बोल गूंजते हैं। कोई ताल देता है, तो कोई मस्ती में झूमता है। एक व्यक्ति वायलिन बजाते हुए जैसे डांस भी करते नजर आते हैं। पूरा माहौल खुशी और दोस्ती से भर जाता है। 

4 करोड़ से ज्यादा लोगों ने देखा वीडियो 

वीडियो को अब तक 4 करोड़ से ज्यादा व्यूज​ मिल चुके हैं और 30-35 लाख से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं। लोग कमेंट में लिख रहे हैं कि इस उम्र में भी इतनी जोश और जिंदादिली देखकर प्रेरणा मिलती है। 

एक यूजर ने लिखा कि, ‘चाचा के मुझसे ज्यादा दोस्त हैं।’

दूसरे यूजर ने लिखा कि, ‘मैं और मेरे बेटे 2050 में।’ 

तीसरे यूजर ने लिखा कि, ‘आप सभी की आवाज सुरीली है।’

चौथे यूजर ने लिखा कि, ’80 के दशक का ट्रेंड हावी हो रहा है।’

पांचवें यूजर ने लिखा कि, ‘मैं भी इस मीटिंग में शामिल होना चाहता हूं।’

छठे यूजर ने लिखा कि, ‘कितने सुर में गया है, परफेक्शन के साथ जुनून।’

सातवें यूजर ने लिखा कि, ‘मेरे अंकलों का फ्रेंड सर्कल मेरे मुकाबले कहीं बड़ा है।’

एक और यूजर ने लिखा कि, ‘प्यारे दादू।’ 

एक अन्य यूजर ने लिखा कि, ‘ये अंकल कितने कूल हैं।’

एक यूजर ने लिखा कि, ‘उम्र से डरने के बजाय, उम्र को स्वीकार करना सीख रहे हैं।’ 

गौरतलब है कि, इससे पहले स्कूटी चलाते हुए कुत्ता टहलाते अंकल का वीडियो वायरल हुआ था। 

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।


 

ये भी पढ़ें –

पति को गैरमर्दों की AI Photo भेज प्यार की परीक्षा ले रहीं पत्नियां, चीन का खतरनाक मामला Viral होते ही मचा बवाल





Source link

You may also like

Leave a Comment