Home Bigg Boss 20मनोज तिवारी ने रीति तिवारी के ‘बिग बॉस 20’ एविक्‍शन पर क्‍या कहा? बेटी ने बताया रिएक्‍शन, मां का भी किया जिक्र – rhiti tiwari reveals manoj tiwari reaction post her eviction from bigg boss 20 also mentioned her mother

मनोज तिवारी ने रीति तिवारी के ‘बिग बॉस 20’ एविक्‍शन पर क्‍या कहा? बेटी ने बताया रिएक्‍शन, मां का भी किया जिक्र – rhiti tiwari reveals manoj tiwari reaction post her eviction from bigg boss 20 also mentioned her mother

by BollywoodNewsAndMovie


BB 20 से मिड-वीक एविक्ट हुईं मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी ने बाहर आने के बाद अपने पिता का रिएक्शन शेयर किया। उन्होंने बताया कि मनोज तिवारी को उनपर गर्व है, वहीं उन्होंने खुद को बेहतर करने की बात भी कही।

Rhiti Tiwari reveals Manoj Tiwari reaction post her eviction
रीति तिवारी ने बताया कि शो से बाहर होने के बाद मनोज तिवारी का क्या रिएक्शन था
मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी का सफर ‘बिग बॉस 20’ में खत्‍म हो चुका है। पिछले हफ्ते अचानक उनका मिड-वीक एविक्शन हुआ। जनता के वोट की बजाय उनका एल‍िम‍िनेशन शो के कंटेस्‍टेंट यंग DSA, माही विज और उदिति सिंह के फैसले से हुआ। रीति ऐसे समय में शो से बाहर हुईं, जब उससे ठीक पहले सलमान खान ने उन्‍हें ‘वीकेंड का वार’ में डांट लगाई थी। अब बाहर आने के बाद रीति ने मीडिया से बात की। शो में अपने सफर के साथ ही यह भी बताया कि उनके शो के किए बर्ताव पर पिता मनोज तिवारी का रिएक्शन क्‍या था।

रीति तिवारी का एविक्‍शन उनके बर्ताव का हवाला देकर ही किया गया था। कैप्टंसी टास्‍क के तीनों दावेदारों ने उनकी आखिरी लाइफ छीनकर उन्हें सीधा घर से बेघर कर दिया था। रीति अब कहती हैं कि वह खुद पर काम कर रही हैं और इसका पॉजिटिव असर भी दिख रहा है।