Home Box Office‘दृश्यम 3’ का बॉक्स ऑफिस ब्लास्ट: वो 6 बड़े रिकॉर्ड, जिन्होंने हिलाया बॉक्स ऑफिस

‘दृश्यम 3’ का बॉक्स ऑफिस ब्लास्ट: वो 6 बड़े रिकॉर्ड, जिन्होंने हिलाया बॉक्स ऑफिस

by BollywoodNewsAndMovie


 अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ या ‘दृश्यम द कन्क्लूजन’ बॉक्स ऑफिस पर ऐतिहासिक परफॉर्म कर रही है. धमाकेदार शुरुआत के बाद इसका ओपनिंग वीकेंड पर जबरस्त रहा और फिर इसने मंडे टेस्ट भी पास कर लिया है. इसी के साथ बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई के साथ ब्लास्ट कर रही इस फिल्म ने एक्टर और ‘दृश्यम’ फ़्रैंचाइजी के लिए कई रिकॉर्ड तोड़े हैं और हिंदी सिनेमा के अब तक के सबसे बड़े बॉक्स-ऑफिस क्लबों में जगह बनाई है. चलिए यहां इस फिल्म के 6 बड़े रिकॉर्ड जानते हैं.

1-अजय देवगन के करियर की बनी सबसे बड़ी ओपनर
‘दृश्यम 3’ या ‘दृश्यम द कन्क्लूजन’ ने 62 करोड के कलेक्शन के साथ शानदार ओपनिंग की थी और इसी के साथ ये  अजय देवगन के करियर की सबसे बड़ी बॉक्स-ऑफ़िस ओपनिंग वाली फिल्म बन गई है. इसने ‘सिंघम अगेन’ का रिकॉर्ड तोड़ दिया है, जिसके नाम पहले भारत में लगभग 43.5 करोड़ (नेट) की ओपनिंग का रिकॉर्ड था. अजय देवगन की अन्य बड़ी ओपनिंग वाली फ़िल्मों में ‘सिंघम रिटर्न्स’ (32.1 करोड़), ‘गोलमाल अगेन’ (30.15 करोड़) और ‘रेड 2’ (19.25 करोड़) शामिल हैं।

वहीं ये दृश्यम फ्रैंचाइजी की भी सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फिल्म है.

2-2026 की दूसरी सबसे बड़ी बॉलीवुड ओपनर
इस फिल्म ने 2026 की दूसरी सबसे बड़ी बॉलीवुड ओपनिंग का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया है. ‘दृश्यम 3’ ने पहले दिन दुनिया भर में 95.10 करोड़ की कमाई की, जिसमें भारत में 62 करोड़ (नेट) शामिल हैं।

वहीं नंबर 1 पर धुरंधर 2 है जिसने अपनी ओपनिंग वाले दिन दुनिया भर में 226.6 करोड़ की कमाई की थी और भारत में 145.55 करोड़ कमाए थे.3

3-सस्पेंस-थ्रिलर जॉनर की सबसे बड़ी ओपनर
बता दें कि ‘दृश्यम 3’ ओपनिंग डे पर 62 करोड़ के कलेक्शन के साथ सस्पेंस थ्रिलर जॉनर की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म भी है. इसने दृश्यम 2 (15.38 करोड़), रेड 2 (18.25 करोड़) और दृश्यम (5.85 करोड़) को भारी अंतर से पीछे छोड़ा है.

दृश्यम 3' का बॉक्स ऑफिस ब्लास्ट: वो 6 बड़े रिकॉर्ड, जिन्होंने हिलाया बॉक्स ऑफिस

4-साल की दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग वीकेंड वाली फिल्म बनी
दृश्यम 3 ने साल 2026 की दूसरे सबसे बड़ी ओपनिंग वीकेंड फिल्म का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया है. इसने अपने ओपनिंग वीकेंड पर 176.50 करोड़ कमाए. वहीं इससे आगे यानी नंबर 1 पर धुरंधर है. जिसने अपने चार दिन के एक्सटेंडेड ओपनिंग वीकेंड पर 466 करोड़ का कलेक्शन किया था.

दृश्यम 3' का बॉक्स ऑफिस ब्लास्ट: वो 6 बड़े रिकॉर्ड, जिन्होंने हिलाया बॉक्स ऑफिस

5-4 दिन में साल की 6ठी सबसे बड़ी फिल्म बनी
रिलीज के महज चार दिन में 197.50 करोड़ कमाकर दृश्यम 3 साल की छठी सबसे बड़ी फिल्म का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर चुकी है. इसने धमाल 4 (177.92 करोड़), आवारापन 2 (156.12 करोड़), टॉक्सिक (143.92 करोड़) और वेलकम टू द जंगल (137.93 करोड़) को मात दी है.

6-पहले मंडे सबसे ज्यादा कमाई करने वाली अजय की पहली फिल्म बनी
दृश्यम 3 पहले मंडे 21 करोड़ का कलेक्शन कर अजय देवगन के करियर की पहले सोमवार सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. इसने सिंघम अगेन के 19.2 करोड़ के मंडे कलेक्शन को मात दी है.



Source link

You may also like

Leave a Comment