{“_id”:”6afd56db556ac11d160a1006″,”slug”:”avengers-doomsday-advance-booking-crossed-10-crores-within-19-hours-2026-11-18″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”एवेंजर्स- डूम्सडे एडवांस बुकिंग: 19 घंटे में कमाए 10 करोड़, मुंबई में टिकट कीमत 4 हजार पार; टूटा कैसा रिकॉर्ड?”,”category”:{“title”:”Hollywood”,”title_hn”:”हॉलीवुड”,”slug”:”hollywood”}}

एवेंजर्स: डूम्सडे
– फोटो : अमर उजाला
हॉलीवुड फिल्म ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ जल्द भारत में रिलीज होने वाली है। हालांकि, इसने रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर एडवांस बुकिंग में अपना जलवा बिखेर दिया है। फिल्म ने अब तक 19 घंटे के भीतर करोड़ों की कमाई कर ली है।
एडवांस बुकिंग में कितनी हुई कमाई?
फिल्म ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर रिलीज से पहले ही अपनी मौजूदगी दर्ज करा दी है। फिल्म की रिलीज में अभी एक महीना बाकी है। फिल्म ने पहले दिन की एडवांस बुकिंग में 10 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। बुकिंग शुरू होने के महज 19 घंटों के भीतर ही इसके कई मल्टीप्लेक्स चेन में लगभग एक लाख टिकट बिक चुके हैं।
