कानपुर में ₹2,000 से ज्यादा के व्यावसायिक UPI भुगतान पर प्रस्तावित चार्ज को लेकर भाजपा के कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्रीय अध्यक्ष रामकिशोर साहू का एक वीडियो अब चर्चा में है. वीडियो में जब उनसे UPI चार्ज को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा- “वह तो हट गया, कहां टैक्स लगा है. कल लगाया नहीं, हटाया था.”
रामकिशोर साहू का यह बयान ऐसे समय सामने आया है, जब ₹2,000 से अधिक के UPI ट्रांजैक्शन पर प्रस्तावित शुल्क को लेकर देशभर में चर्चा चल रही है. इसी बीच उनका यह कहना कि “कहां टैक्स लगा है” अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
UPI चार्ज पर पूछे गए सवाल पर दिया जवाब
वीडियो में उनसे UPI पर प्रस्तावित चार्ज को लेकर सवाल किया गया. इसके जवाब में उन्होंने चार्ज लगाए जाने की बात से इनकार करते हुए कहा कि “वह तो हट गया.” इसके बाद उन्होंने दोहराया- “कल लगाया नहीं, हटाया था.”
भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष का यह बयान अब इस सवाल के साथ शेयर किया जा रहा है कि जिस UPI चार्ज को लेकर बहस चल रही है, उसके बारे में पार्टी के क्षेत्रीय स्तर के प्रमुख नेता की क्या जानकारी है.
एक दिन पहले कांग्रेस ने किया था प्रदर्शन
इसी मुद्दे को लेकर बुधवार को कानपुर के शिवाला बाजार में महानगर कांग्रेस ने दुकानदारों के साथ प्रदर्शन किया था. कांग्रेस ने प्रस्तावित UPI चार्ज वापस लेने की मांग की थी. व्यापारी संगठन भी इस प्रस्तावित शुल्क को लेकर चिंता जता चुके हैं. भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेश मिश्र ने दावा किया था कि इसका असर देशभर के करीब 10 करोड़ और कानपुर के लगभग 5 लाख रिटेल कारोबारियों पर पड़ सकता है.
फिलहाल, UPI चार्ज को लेकर जारी बहस के बीच भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष रामकिशोर साहू का “कहां टैक्स लगा है” वाला बयान और उसका वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है. विपक्षी दल इसपर
—- समाप्त —-
