Home Box Officeहनुमान के ‘अंश’ के सामने सीना तान खड़ी Mirzapur The Movie, मेकर्स को किया मालामाल; 14वें दिन अंधाधुंध कमाई

हनुमान के ‘अंश’ के सामने सीना तान खड़ी Mirzapur The Movie, मेकर्स को किया मालामाल; 14वें दिन अंधाधुंध कमाई

by BollywoodNewsAndMovie


एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मिर्जापुर- द मूवी का नाम भले ही हनुमान अंश के सामने दब गया हो, लेकिन अब भी पंकज त्रिपाठी की क्राइम ड्रामा फिल्म दुनियाभर चुपचाप हर दिन करोड़ों में नोट छाप रही है। फिल्म ने गुरुवार को बॉक्स ऑफिस पर ऐसी रफ्तार पकड़ी की घरेलू और वर्ल्डवाइड दोनों जगह कमाई के मामले में मेकर्स को मालामाल कर दिया। इतना ही नहीं, ओवरसीज मार्केट में कलेक्शन में हनुमान अंश, मिर्जापुर- द मूवी से पीछे रही।

14वें दिन मिर्जापुर- द मूवी पर जमकर बरसा पैसा

मिर्जापुर द मूवी, हनुमान अंश (Hanuman Ansh) के सामने अब भी सीना तान खड़ी हुई है। सैकनिल्क डॉट कॉम की रिपोर्ट्स के मुताबिक, पंकज त्रिपाठी और रवि किशन स्टारर फिल्म ने 14वें दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर सिंगल डे में कुल 3.75 करोड़ तक की कमाई की है। 4 सितंबर को दुनियाभर में रिलीज हुई फिल्म मिर्जापुर द मूवी का घरेलू बॉक्स ऑफिस पर नेट कलेक्शन 202.20 करोड़ तक पहुंच चुका है, जबकि ग्रॉस कमाई 242.14 करोड़ तक की हो गई है।

Untitled design - 2026-09-16T082130.642

दुनियाभर में 300 करोड़ कमाने के करीब पहुंची मिर्जापुर- द मूवी

फरहान अख्तर के प्रोडक्शन में बनी फिल्म मिर्जापुर- द मूवी सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि दुनियाभर में भी कमाई के मामले में सफलता का परचम लहरा चुकी है। बीते दिन तक मिर्जापुर-द मूवी का कलेक्शन जहां 282 करोड़ तक था, तो वहीं दो हफ्ते पूरे होने के साथ फिल्म ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर कुल 291.89 करोड़ तक की कमाई कर ली है। इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर सिंगल डे पर 9 करोड़ का कलेक्शन किया है। 300 करोड़ के क्लब में शामिल होने से इस फिल्म को अब भी 9 करोड़ की कमाई करनी है। 

Untitled design - 2026-09-16T081746.066

ओवरसीज कमाई के मामले में हनुमान अंश से आगे 

वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में भले ही मिर्जापुर-द मूवी डिवोशनल ड्रामा फिल्म हनुमान अंश से पिछड़ गई हो, लेकिन विदेशों में कमाई में यह काफी आगे निकल चुकी है। अगर सिर्फ ओवरसीज मार्केट की बात की जाए तो मिर्जापुर- द मूवी ने अब तक 49.75 करोड़ की तगड़ी कमाई विदेशो में कर ली है। जबकि इस फिल्म के मुकाबले विदेशों में हनुमान अंश ने अभी तक 22 करोड़ रुपए कमाए हैं। 



Source link

You may also like

Leave a Comment