Home Bigg Boss 20Bigg Boss 20 : आम्रपाली और लवप्रीत की दोस्ती में आई दरार? एक्ट्रेस बोलीं- सीक्रेट्स को प्राइवेट…, Bigg-boss Hindi News

Bigg Boss 20 : आम्रपाली और लवप्रीत की दोस्ती में आई दरार? एक्ट्रेस बोलीं- सीक्रेट्स को प्राइवेट…, Bigg-boss Hindi News

by BollywoodNewsAndMovie


बिग बॉस एक ऐसा शो है जहां रिश्तों में काफी बदलाव आते रहते हैं। यहां गेम के बीच रिश्तों में दरार आ जाती है। अब आम्रपाली दुबे और लवप्रीत को ही देख लीजिए। दोनों के बीच शो के शुरुआत से क्लोज बॉन्ड है, लेकिन अब दोनों के रिश्ते में छोटी-छोटी अनबन होती दिखती रहती है। दरअसल, अब आम्रपाली, लवप्रीत की एक आदत से परेशान हो गई और बाकी घरवालों से इसकी शिकायत करती है।

लवप्रीत से क्यों परेशान हुईं आम्रपाली

आम्रपाली, लवप्रीत से निराश होती हैं और रोहेद और आसिफ से बात करते हुए बोलती हैं कि लवप्रीत छोटी-छोटी बातों में बुरा मान जाती हैं। आम्रपाली बोलती हैं कि पर्सनल बातचीत को पर्सनल ही रखना चाहिए और सीक्रेट्स को भी प्राइवेट ही रखना चाहिए और सबकी बाउंड्री की रिस्पेक्ट की जानी चाहिए।

ये भी पढ़ें:

निरहुआ क्या आपके भाई हैं? आम्रपाली से पूछा ये सवाल तो एक्ट्रेस बोलीं- वह मेरे…

आम्रपाली बोलीं लवप्रीत को सेंस होना चाहिए

आम्रपाली यह भी बोलती हैं कि भले ही युंग, लवप्रीत से छोटे हैं, लेकिन इसके बावजूद वह समझते हैं। वह बोलती हैं कि लवप्रीत को सीखना चाहिए कि कैसे थोड़ा और सेंस में रहें।

माही विज से लड़ाई

आम्रपाली की बीते एपिसोड में माही विज से लड़ाई हुई है। चिकन को लेकर माही सवाल करती हैं, लेकिन फिर ये सवाल-जवाब अनबन में बदल जाती है। दोनों एक-दूसरे को काफी सुनाते हैं।

ये भी पढ़ें:

आसिफ का चढ़ा पारा, बिग बॉस 20 को बताया अनफेयर, बोले- घर भेजना है भेज दो

आम्रपाली ने सुनाया रवि किशन-मनोज तिवारी का किस्सा

आम्रपाली ने शो में भोजपुरी स्टार्स रवि किशन और मनोज तिवारी को लेकर एक किस्सा शेयर किया था। आम्रपाली ने बताया था कि दोनों के बीच राइवली चल रही थी और तभी दोनों को एक फिल्म के सीन में थप्पड़ मारना था। अब ये सवाल हुआ कि पहले थप्पड़ कौन मारेगा। मनोज बोलते हैं कि मैं पुलिस वाला हूं तो पुलिस को कोई कैसे पहले मारेगा। वहीं रवि बोलते हैं कि मैंने डायलॉग मारा है कि मेरी मर्जी के बिना यहां पत्ता भी नहीं हिलता तो मुझे कैसे थप्पड़ पहले पड़ सकता है।

दोनों 6 घंटे तक रुके रहे और फिर तब बीच में आए दिनेश लाल यादव अका निरहुआ। निरहुआ ने कहा कि मैं बीच में आऊंगा और आप दोनों मुझे मार देना। इसके बाद पहला थप्पड़ निरहुआ को पड़ता है।

ये भी पढ़ें:

पहले माही विज को मिला था करीना वाला रोल, बिग बॉस में बताया उनसे क्यों छिन गया

आम्रपाली को भोजपुरी इंडस्ट्री से सपोर्ट

आम्रपाली, भोजपुरी इंडस्ट्री की स्टार हैं और उन्हें भोजपुरी इंडस्ट्री से पूरा सपोर्ट मिल रहा है। वहीं सोशल मीडिया पर भी फैंस आम्रपाली को सपोर्ट कर रहे हैं। इतना ही नहीं कई बार तो आम्रपाली ने खुद भोजपुरी इंडस्ट्री का सपोर्ट किया है और जो इंडस्ट्री पर कमेंट करते हैं तो वह सबको करारा जवाब भी देती हैं। आम्रपाली का कहना है कि वह भोजपुरी इंडस्ट्री की बहुत रिस्पेक्ट करती हैं और इसके बारे में किसी से नहीं सुन सकती हैं।



Source link

You may also like

Leave a Comment