Home Viralकानपुर:बारिश में रोडवेज बस में अंदर टपका पानी तो चालक ने लगाया छाता, वीडियो वायरल – Kanpur: Driver Uses Umbrella As Rainwater Leaks Inside Roadways Bus; Video Goes Viral

कानपुर:बारिश में रोडवेज बस में अंदर टपका पानी तो चालक ने लगाया छाता, वीडियो वायरल – Kanpur: Driver Uses Umbrella As Rainwater Leaks Inside Roadways Bus; Video Goes Viral

by BollywoodNewsAndMovie


बारिश में रोडवेज बसें भी टपक रही हैं। ऐसा ही तीन मिनट 34 सेकेंड का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में बस के अंदर बारिश का पानी टपकता दिखाई दे रहा है। सीटों और फर्श पर पानी ही पानी है। टपकते पानी से बचने के लिए चालक छाता लगाकर बैठा है। यह कानपुर के डिपो की बस है और वाराणसी रूट पर संचालित है। पानी गिरने के कारण सीटें भी गीली पड़ी हैं।




वीडियो बनाने वाला शख्स हंसकर चालक से कह रहा है खुद तो छाता लगाए हो सवारियों के लिए भी छाता लाओ। इस पर चालक कहता है उन्हें हम नहीं विभाग छाता देगा। एक युवक बस की सीटों को कपड़े से पोंछता दिख रहा है। वहीं, रोडवेज क्षेत्रीय प्रबंधक महेश कुमार ने बताया कि बस से पानी टपकने की जानकारी नही है। पता लगवा कर बस की मरम्मत करवाई जाएगी।



Source link

You may also like

Leave a Comment