Home Viralकानूनगो का नोट ऐंठते वीडियो वायरल, डीएम ने किया ऑन-द-स्पॉट सस्पेंड, बिना इजाजत गायब हुए तो खैर नहीं – subedar singh survey kanungo peshkar obra tehsil viral video allegedly bribe dm suspended

कानूनगो का नोट ऐंठते वीडियो वायरल, डीएम ने किया ऑन-द-स्पॉट सस्पेंड, बिना इजाजत गायब हुए तो खैर नहीं – subedar singh survey kanungo peshkar obra tehsil viral video allegedly bribe dm suspended

by BollywoodNewsAndMovie


कथित तौर पर पैसा लेने का वीडियो वायरल होने के बाद तहसील ओबरा में तैनात सर्वे कानूनगो एवं प्रभारी पेशकार सूबेदार सिंह को जिलाधिकारी ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।

Subedar Singh Survey Kanungo Peshkar Obra Tehsil viral video allegedly Bribe DM suspended
सोनभद्र में पैसा लेने का वीडियो वायरल, सर्वे कानूनगो सस्पेंड
ज्ञान प्रकाश चतुर्वेदी, सोनभद्र: सरकारी काम के बदले कथित तौर पर पैसा लेने का वीडियो वायरल होने के बाद तहसील ओबरा में तैनात सर्वे कानूनगो एवं प्रभारी पेशकार सूबेदार सिंह पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी एवं अभिलेख अधिकारी चर्चित गौड़ ने प्रारंभिक जांच में प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर सूबेदार सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए अब इसकी विस्तृत जांच अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) को सौंपी गई है। बताया गया कि सूबेदार सिंह का एक व्यक्ति से पैसा लेते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया था। वीडियो वायरल होते ही मामला प्रशासनिक अधिकारियों तक पहुंचा। सरकारी व्यवस्था से जुड़े कर्मचारी के खिलाफ सामने आए इस मामले को जिला प्रशासन ने गंभीरता से लिया और प्रारंभिक जांच कराई।