Home Viralman without hands lifting brick | Viral Video | मुश्किलों से कैसे लड़ना है, 28 सेकेंड में सिखा गया शख्स! दोनों हाथ नहीं, फिर भी ईंट उठा रहा

man without hands lifting brick | Viral Video | मुश्किलों से कैसे लड़ना है, 28 सेकेंड में सिखा गया शख्स! दोनों हाथ नहीं, फिर भी ईंट उठा रहा

by BollywoodNewsAndMovie


एक तरफ हम छोटी-छोटी बातों को लेकर परेशान हो जाते हैं, वहीं दूसरी तरफ कुछ लोग ऐसे भी हैं जो तमाम शारीरिक मुश्किलों के बावजूद जिंदगी को पूरे हौसले के साथ जी रहे हैं. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक ऐसा ही वीडियो आपको कुछ पल के लिए सोचने पर मजबूर कर देगा. वीडियो में एक शख्स के दोनों हाथ नहीं हैं, फिर भी वह काम मांगने पहुंचा. जब राजमिस्त्री ने पूछा कि आखिर वह काम कैसे करेगा, तो उसने जो करके दिखाया, उसे देखकर शायद आपके मन में भी यही सवाल आएगा- आखिर ये हौसला कहां से लाते हैं?

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक जगह पर घर निर्माण का काम चल रहा होता है. सामने ईंटों की दीवार बनाई जा रही है. तभी वहां कई मजदूर काम कर रहे होते हैं. इसी दौरान यह शख्स वहां पहुंचता है और काम मांगता है. उसकी शारीरिक स्थिति देखकर वहां मौजूद राजमिस्त्री उससे सवाल करता है कि आखिर वह काम कैसे कर पाएगा.

सवाल जायज था. आखिर ईंट उठाना, मसाला लगाना और दीवार की चिनाई करना ऐसा काम है, जिसमें दोनों हाथों की जरूरत पड़ती है. लेकिन उस शख्स के दोनों हाथ नहीं थे. हार मानने के बजाय उसने कुछ करके दिखाने का फैसला किया. वह अपने कंधें और चेहरे की मदद से वो एक जगह से दूसरे जगह ईंट उठाता नजर आ रहा था.

ईंट उठाने का निकाला अपना तरीका

कहते हैं कि जिंदगी में मुश्किलें हर किसी के सामने आती हैं, लेकिन कुछ लोग उन मुश्किलों को अपनी पहचान नहीं बनने देते. वह यह साबित करने की कोशिश करता है कि किसी काम को करने का तरीका अलग हो सकता है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि इंसान उसे कर ही नहीं सकता. वीडियो में उसकी मेहनत देखकर यह बात साफ महसूस होती है कि वह किसी की सहानुभूति नहीं, बल्कि अपने दम पर काम करने का मौका चाहता है.

‘कैसे करोगे?’ सवाल का दिया जवाब

सोशल मीडिया पर @india2d नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. इस वीडियो के साथ भी यही संदेश दिया जा रहा है कि इंसान की काबिलियत को सिर्फ उसकी शारीरिक स्थिति देखकर तय नहीं किया जाना चाहिए. वीडियो देखने वाले लोग भी इस शख्स के हौसले की तारीफ कर रहे हैं. कई लोगों का कहना है कि जिंदगी में चुनौतियां कितनी भी बड़ी क्यों न हों, मेहनत करने की इच्छा हो तो रास्ता निकाला जा सकता है.

हालांकि वीडियो के साथ इस शख्स की पहचान, जगह और घटना की तारीख से जुड़ी पुख्ता जानकारी सामने नहीं आई है. इसलिए वायरल वीडियो से जुड़े इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं की जा सकती. फिर भी करीब 28 सेकंड का यह वीडियो एक ऐसी तस्वीर जरूर दिखाता है, जो कुछ देर के लिए ठहरकर सोचने पर मजबूर करती है.

उसके पास दोनों हाथ नहीं हैं, लेकिन काम करने की इच्छा है. और शायद कई बार इंसान की सबसे बड़ी ताकत उसके शरीर में नहीं, बल्कि उसके हौसले में होती है. वो कहते हैं न कि लहरों से डरकर नौका पार नहीं होती, कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती.



Source link

You may also like

Leave a Comment