Home HollywoodSharda Sinha का ये देसी बॉलीवुड गाना गाकर दूल्हेराजा को चिढ़ा रही हैं महिलाएं, 14 सालों से है कल्ट क्लासिक

Sharda Sinha का ये देसी बॉलीवुड गाना गाकर दूल्हेराजा को चिढ़ा रही हैं महिलाएं, 14 सालों से है कल्ट क्लासिक

by BollywoodNewsAndMovie


एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बिहार की कोकिला कही जाने वालीं दिग्गज गायिका शारदा सिन्हा (Sharda Sinha) ने अपनी खूबसूरत आवाज में कई बॉलीवुड गाने भी गाए हैं। उनका एक गाना बिहार की पृष्ठभूमि से निकला और पूरे देश में छा गया।

14 साल पहले शारदा सिन्हा ने बॉलीवुड का एक कल्ट गीत गाया। यह गीत बहुत ही सादगी के साथ गाया गया था, लेकिन फिर भी यह आपको झूमने पर मजबूर कर देगी। यह गीत शादियों में दुल्हन को चिढ़ाने के लिए गाया जाता है।

शारदा सिन्हा ने गाया था देसी बॉलीवुड गाना

यह गीत शारदा सिन्हा (Sharda Sinha Bollywood Song) ने गाया था, लेकिन इसका संगीत स्नेहा खानवलकर ने बनाया था। गाने के बोल भले ही वरुण ग्रोवर ने लिखे थे, लेकिन यह वास्तव में बिहार की लोक संस्कृति से जुड़ा हुआ है। जिस गीत की हम बात कर रहे हैं, वो है ‘तार बिजली से पतले हमारे पिया…’ (Taar Bijli Se Patle Hamare Piya…) है।

Nawazuddin Siddiqui

शादियों में गाती हैं महिलाएं

इस गीत को 2012 में आई फिल्म ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर‘ (Gangs of Wasseypur) में इस्तेमाल किया गया था। भले ही 2012 के बाद इस गीत को देशभर में पहचान मिली हो, लेकिन बिहार और झारखंड में इस गीत को दशकों से गाया जा रहा है। यह बिहारी लोक संस्कृति से जुड़ा है। बिहार में महिलाएं शादियों के दौरान गाकर दुल्हन की सासू मां से दूल्हे की दुबली-पतली काया को लेकर चुटकी लेती है। 

देशभर में छा गया देसी गीत

बाद में इस गीत को ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ में लिया गया और फिर यह गीत बिहार-झारखंड से निकलकर पूरे देश में छा गया। आज भी ये देसी गीत की धुन सुनकर लोग थिरकने पर मजबूर हो जाते हैं। इस गीत को नवाजुद्दीन सिद्दीकी (Nawazuddin Siddiqui) और हुमा कुरैशी (Huma Qureshi) पर फिल्माया गया था। 

 

बात करें ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ की तो मनोज बाजपेयी, तिग्मांशु धुलिया, नवाजुद्दीन, रीमा सेन, ऋचा चड्ढा, हुमा कुरैशी और पंकज त्रिपाठी जैसे सितारों से सजी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थी। फिल्म के सीन्स, किरदार के साथ-साथ इनके देसी गीतों ने भी दर्शकों का ध्यान खींचा था। 



Source link

You may also like

Leave a Comment