Home ViralChitrakoot News:गरीबों के राशन में सड़ा गेहूं, वीडियो वायरल – Rotten Wheat In Rations For The Poor; Video Goes Viral

Chitrakoot News:गरीबों के राशन में सड़ा गेहूं, वीडियो वायरल – Rotten Wheat In Rations For The Poor; Video Goes Viral

by BollywoodNewsAndMovie


पहाड़ी (चित्रकूट)। विकासखंड की कई राशन दुकानों में वितरण के लिए सड़ा गेहूं पहुंचा दिया। इसी बीच किसी ने वीडियो बनाकर उसे वायरल कर दिया। अब सोशल मीडिया पर सड़ा गेहूं का वीडियो सुर्खियां बटोर रहा है। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है। वायरल वीडियो सामने आने के बाद अब जिला पूर्ति अधिकारी ने जांच के आदेश दिए हैं।

रविवार को पहाड़ी बुजुर्ग की राशन दुकान का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें एक युवक बोरी से गेहूं निकालकर दिखा रहा है। वीडियो में गेहूं सड़ा हुआ और काला पड़ा नजर आ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि केवल पहाड़ी बुजुर्ग ही नहीं, सालिकपुर, सगवारा, मुहरवा और रम्पुरिया समेत लगभग एक दर्जन गांवों के अन्नपूर्णा भवनों पर खाद्यान्न विभाग की ओर से अक्तूबर माह के वितरण के लिए भेजे गए गेहूं में यही स्थिति है।

ग्रामीणों का कहना है कि कई बोरियां सरकारी मानक पैकिंग में नहीं थीं, बल्कि निजी बोरियों में हाथ से सिली हुई मिली हैं। इससे आपूर्ति में गड़बड़ी की आशंका गहरा गई है। लोगों का आरोप है कि घटिया गेहूं को नई बोरियों में भरकर भेजा जा रहा है। ग्रामीणों ने पूरे मामले में खाद्यान्न की गुणवत्ता, बोरियों के स्रोत और आपूर्ति व्यवस्था की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।

उनका कहना है कि यह गरीबों के हक पर डाका है और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। रम्पुरिया कोटेदार दिनेश कुमार का कहना है कि वह घर पर नहीं था, उसके बेटे को खाद्यान्न देकर चले गए हैं, वह घर पहुंचा तो देखा कि गेहूं खराब है।


बोले जिम्मेदार

अभी तक इस मामले की लिखित शिकायत नहीं मिली है। वायरल वीडियो की जांच कराई जाएगी। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। कमल नयन सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी।



Source link

You may also like

Leave a Comment