Home Viralछोड़ दे बहन… लड़कियों की खतरनाक लड़ाई देख बोले यूजर्स, वीडियो वायरल

छोड़ दे बहन… लड़कियों की खतरनाक लड़ाई देख बोले यूजर्स, वीडियो वायरल

by BollywoodNewsAndMovie


सोशल मीडिया पर अक्सर ऐसे कई वीडियो देखने को मिल जाते हैं, जिन्हें देखने के बाद अपनी हंसी रोक पाना मुश्किल हो जाता है. कुछ लोग जानबूझकर कॉमेडी करते हैं, तो कई बार हालात ही कुछ ऐसे बन जाते हैं कि व्यक्ति चाहते हुए भी अपनी हंसी रोक नहीं पाता. सोशल मीडिया पर सामने आया एक वीडियो कुछ ऐसा ही सीन दिखाता है, जहां दो युवातियों के बीच धक्का-मुक्की और खींचतान होती नजर आती है. देखते ही देखते माहौल ऐसा बन जाता है कि आस-पास के लोग उन्हें रोकने की कोशिश तो करते है लेकिन रोक नहीं पाते हैं.

यह वीडियो किसी कॉलेज का बताया जा रहा है, जहां पहले तो दो युवतियां बात करते हुए नजर आती हैं. धीरे-धीरे उनकी यह बात पहले तो बहस में बदलती है. देखते ही देखते उनमें से एक युवती सामने वाली युवती पर हाथ उठा देती है. बस फिर क्या होना था, लड़ाई ऐसी शुरु हुई कि वह सीन किसी फिल्म से कम नहीं लग रहा था.

बाल पकड़कर खींचें

वीडियो में दिखाई पड़ता है कि दोनों युवतियां अपने आप को बचाने के साथ-साथ सामने वाली युवती पर हमला कर रही है. कभी वे दोनों एक-दूसरे के बाल पकड़ती नजर आती हैं, तो कभी एक दूसरे को थप्पड़ मारते हुए. उनकी इस खतरनाक लड़ाई को देखते हुए कॉलेज के सिक्योरिटी गार्ड भी दौड़ते हुए आते हैं लेकिन उन्हें अलग नहीं कर पाते हैं.

यह भी पढ़ें: छोटे भाई को जाने दो… पुलिसकर्मी से प्रदर्शनकारी की गुहार सुन आ जाएगी हंसी

एक जगह से दूसरी जगह गिरती दिखीं

यह पूरी घटना केवल एक जगह तक ही सिमित नहीं रहती. वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे दोनों युवतियां एक-दूसरे को धक्का मारते हुए एक जगह से दूसरी जगह ले जाती दिखाई देती है. युवतियों की लड़ाई रोकने के लिए दूसरे लोग भी आते है लेकिन वे उन्हें रोक नहीं पाते. वे दोनों एक-दूसर के बाल पकड़ते हुए केवल लड़ती रहती है.

छोड़ दे बहन- कहते दिखे आसपास के लोग

वीडियो भले ही देखने में एक पल के लिए मजेदार लग सकता है, लेकिन यह बेहद गंभीर मामला है. जहां अचानक दो युवतियां कॉलेज के अंदर इतनी भयानक तरीके से लड़ना शुरु कर देती है. घटना को देख कर पीछे खड़े कुछ स्टूडेंट्स इस पर तालियां बजाते हुए दिखाई देती है. वहीं कुछ लोग तो इस पर सिटी भी बजाते दिखाई देते है. हालांकि जो स्टूडेंट्स युवतियों को अलग करने की कोशिश कर रहे थे, उनके लिए भी यह एक तरह से खतरा ही था. लंबे प्रयास के बाद दोनों को अलग कर दिया जाता है.

कमेंट्स कर रहे लोग

बहुत से यूजर्स वीडियो को मजेदार अंदाज से देख रहे हैं, उनके लिए यह वीडियो किसी मनोरंजन से कम नहीं लग रहा है. बहुत से यूजर्स वीडियो के कमेंट सेक्शन में फनी इमोजी को शेयर कर रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट में लिखा कि बहन से जीतना मुश्किल है. एक अन्य यूजर ने भी इसी तरह कमेंट में लिखा कि इन्हें देख तो कोई भी डर जाएगा. वहीं एक यूजर ने कहा कि ये लोग स्टूडेंट हो कर ऐसे कैसे लड़ सकते हैं. हालांकि यह अच्छी बात है कि वीडियो में किसी को चोट लगने की बात सामने नहीं आई है.

यह भी पढ़ें: इस एक वजह के लिए अपनी 50% सैलरी किराए में दे रही ये महिला, वीडियो वायरल



Source link

You may also like

Leave a Comment