Home ViralKanpur News | CJP Protest Trains Cancelled & Viral Video Updates

Kanpur News | CJP Protest Trains Cancelled & Viral Video Updates

by BollywoodNewsAndMovie


नमस्कार, कानपुर की कल (शुक्रवार) की 10 बड़ी खबरें…CJP के प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली जाने वाली कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। वहीं, धनकुट्टी की सड़कों पर जलती मशालें और हंसिया लेकर भीड़ दौड़ रही थी। लोग चिल्ला रहे थे- ‘मार दो’। यह कोई हकीकत नहीं

.

इधर, नौबस्ता के बसंत बिहार स्थित रामलीला ग्राउंड में जलभराव और गंदगी के विरोध में सपा नेताओं और क्षेत्रीय लोगों ने धरना-प्रदर्शन किया। वहीं, करोड़पति दवा कारोबारी विनीत मिनोचा की हत्या के मामले में जेल में बंद बेटे सुब्रत ने तबीयत खराब होने का हवाला देकर काम करने से इनकार कर दिया। उसका शुगर लेवल 600 के पार पहुंच गया है। ऐसी ही 10 बड़ी खबरों को देखने के लिए ऊपर VIDEO पर क्लिक करें…।

अब पढ़िए सिलेसिलेवार खबरें…

1. हाथों में मशाल लेकर दौड़े दंगाई: ‘गांधी एंड माय मदर’ फिल्म की शूटिंग, मॉरिस माइनर कार भी पहुंची

कानपुर की सड़कों पर गुरुवार रात जलती मशाल और हंसिया लेकर भीड़ दौड़ रही थी। लोग चिल्ला रहे थे- ‘मार दो’। चारों तरफ सन्नाटा पसरा था और लोग घरों में छिपे थे। यह कोई हकीकत नहीं, बल्कि धनकुट्टी में फिल्म ‘गांधी एंड माय मदर’ की शूटिंग का दृश्य था। फिल्म 1940 के दशक में बंगाल में हुई हिंसा पर आधारित है। पढ़िए पूरी खबर…

2. UPI पर MDR शुल्क के विरोध में व्यापारियों ने किया तर्पण, बोले- वापस लो प्रस्ताव

UPI भुगतान पर MDR शुल्क लगाने के विरोध में शुक्रवार को व्यापारियों ने अनोखा प्रदर्शन किया। भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने सरसैया घाट पर UPI बॉक्स और मशीनों का तर्पण किया। व्यापारियों ने प्रस्तावित 0.4% शुल्क और उस पर 18% GST लगाने के फैसले को वापस लेने की मांग की। उनका कहना है कि इससे कारोबारियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा। पढ़िए पूरी खबर…

3. ‘तुम मेरे पति हो मैं सब संभाल लूंगी’: थाई महिला का आखिरी मैसेज; कारोबारी बोला- थाईलैंड अच्छा नहीं, लोग सही कहते हैं

टेनरी कारोबारी इरफान ने थाई महिला अपसॉर्न को आखिरी मैसेज भेजकर थाईलैंड न आने की बात कही थी। मैसेज में उसने वहां के माहौल और अपलोड की जा रही तस्वीरों पर नाराजगी जताई। इरफान ने लिखा कि वह प्यार की वजह से हर दो महीने में उससे मिलने आता था, ताकि उसे कोई तकलीफ न हो। इस पर थाई महिला ने कहा- आप मेरे पति हो, सबकुछ संभाल लूंगी। पढ़िए पूरी खबर…

4. कानपुर नगर निगम में फिर भिड़े महापौर और नगर आयुक्त, कन्वेंशन सेंटर का एमओयू रद्द करने का ऐलान

नगर निगम की कार्यकारिणी बैठक में कन्वेंशन सेंटर के एमओयू को लेकर महापौर प्रमिला पांडेय और नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय के बीच फिर मतभेद हो गए। महापौर ने एमओयू रद्द करने की घोषणा की। बैठक में सफाई के निजीकरण, मंगल भवन की कमेटी और टेंडर नियमों में बदलाव पर भी पार्षदों ने सवाल उठाए। महापौर ने बिना सदन को जानकारी दिए फैसले लेने पर आपत्ति जताई। पढ़िए पूरी खबर…

5. जेल में दवा कारोबारी का बेटा बोला- काम नहीं करूंगा: शुगर लेवल 600 पार पहुंचा, 2 डॉक्टर कर रहे इलाज

करोड़पति दवा कारोबारी विनीत मिनोचा की हत्या के मामले में जेल में बंद बेटे सुब्रत ने तबीयत खराब होने का हवाला देकर काम करने से इनकार कर दिया। उसका शुगर लेवल 600 के पार पहुंच गया है। जेल में दो डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं। 24 सितंबर को जेल लाए गए सुब्रत को 14 दिन मुलाहिजा बैरक में रखने के बाद बैरक नंबर-12 में शिफ्ट किया गया है। पढ़िए पूरी खबर…

6. रामलीला ग्राउंड में भरा बारिश का पानी, सफाई नहीं होने पर सपाइयों का प्रदर्शन; तैयारियां शुरू नहीं होने से नाराजगी

नौबस्ता में बसंत बिहार के रामलीला ग्राउंड में जलभराव और गंदगी के विरोध में सपा नेताओं और क्षेत्रीय लोगों ने धरना-प्रदर्शन किया। श्री बजरंग रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों के मुताबिक, कई दिनों से मैदान में बारिश का पानी भरा है, जिससे रामलीला की तैयारियां शुरू नहीं हो पा रही हैं। पढ़िए पूरी खबर…

7. दिल्ली में प्रदर्शन को लेकर रेलवे अलर्ट, कई ट्रेनें निरस्त: कानपुर सेंट्रल के निरीक्षण में DRM ने की पुष्टि; ट्रेनों में अभद्रता पर सख्त कार्रवाई का भरोसा

दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP के आह्वान पर होने वाले प्रदर्शन को देखते हुए रेलवे सतर्क हो गया है। दिल्ली जाने वाली कई ट्रेनों को निरस्त किया गया है। प्रयागराज मंडल के DRM रजनीश अग्रवाल ने कानपुर सेंट्रल स्टेशन के निरीक्षण के दौरान इसकी पुष्टि की। निरीक्षण के दौरान DRM ने यात्रियों से बातचीत कर रेलवे की सुविधाओं का फीडबैक लिया। पढ़िए पूरी खबर…

8. देवेश शाक्य बोले- PDA का मतलब न बदला, न बदलेगा: कहा- BJP भ्रम फैला रही, 2027 में सपा की सरकार बनाएंगे पिछड़े

समाजवादी पार्टी के PDA संवाद कार्यक्रम में एटा सांसद देवेश शाक्य शामिल हुए। कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र के गीतानगर स्थित एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि PDA का मतलब न बदला है और न बदलेगा। देवेश शाक्य ने भाजपा पर PDA को लेकर भ्रम फैलाने का आरोप लगाया। पढ़िए पूरी खबर…

9. विपक्षी पार्षदों ने उठाया विकास में भेदभाव का मुद्दा: नगर आयुक्त को सौंपा ज्ञापन; सभी वार्डों में बराबर धनराशि देने की मांग

नगर निगम के सभी वार्डों में समान विकास कार्य कराने और बराबर धनराशि आवंटित करने की मांग को लेकर समाजवादी पार्टी समेत विपक्षी पार्षदों ने नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय को ज्ञापन सौंपा। पार्षदों का आरोप है कि नगर निगम के 40 वार्डों में विकास कार्यों के लिए 20-20 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं, जबकि उनके वार्डों के साथ भेदभाव किया जा रहा है। पढ़िए पूरी खबर…

10. सजेती में 100 साल पुरानी राधा-कृष्ण की अष्टधातु मूर्तियां चोरी, मंदिर में सो रही बुजुर्ग महिला को भनक तक नहीं लगी

सजेती के मैधरी गांव के प्राचीन राधा-कृष्ण मंदिर को चोरों ने निशाना बनाया। चोर मंदिर से करीब 100 साल पुरानी अष्टधातु की मूर्तियां चोरी कर ले गए। वारदात के समय मंदिर में एक बुजुर्ग महिला सो रही थीं, लेकिन उन्हें इसकी भनक तक नहीं लगी। शुक्रवार सुबह चोरी का पता चलने पर हड़कंप मच गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पढ़िए पूरी खबर…



Source link

You may also like

Leave a Comment