Home Viralजंगल में टेंट लगाकर पकाया चिकन! पीलीभीत टाइगर रिजर्व से यू-ट्यूबर की इस हरकत ने मचाया हड़कंप

जंगल में टेंट लगाकर पकाया चिकन! पीलीभीत टाइगर रिजर्व से यू-ट्यूबर की इस हरकत ने मचाया हड़कंप

by BollywoodNewsAndMovie


जागरण संवाददाता, पीलीभीत। टाइगर रिजर्व की सुरक्षा व्यवस्था और वनकर्मियों की गश्त पर गंभीर सवाल खड़े हुए हैं। यू-ट्यूबर ने प्रतिबंधित वन क्षेत्र में कैंपिंग कर मांस पकाया। इसके वीडियो भी ”ट्रैवलर विद सुमित” नाम के इंटरनेट मीडिया एकाउंट पर साझा कर दिए।

वह कई दिन प्रतिबंधित क्षेत्र में नियमों की धज्जियां उड़ाता रहा, वन विभाग को इसकी भनक नहीं लगी। सोमवार को उसके वीडियो वनाधिकारियों तक पहुंचे तो कार्रवाई की बात कही जा रही।

वन क्षेत्र में मांस पकाना प्रतिबंधित है, क्योंकि इससे वन्यजीव आकर्षित हो सकते हैं। आग जलाए जाने से जंगल में लपटें फैलने का खतरा भी रहता है।

इसके बावजूद यू-ट्यूबर ने अतिसंवेदनशील वन क्षेत्र खारजा नहर किनारे व शारदा सागर डैम के पास कैंपिंग की। कैंप लगाकर रुकने के दौरान उसने चूल्हा जलाकर मांस पकाया, इसके वीडियो भी बनाए।

उसके इंटरनेट मीडिया पेज पर कई दिनों की गतिविधियों के वीडियो साझा किए गए। वह कैंप लगाकर वन क्षेत्र में नियमों का उल्लंघन करता रहा, उस पर किसी वनकर्मी की नजर नहीं पड़ी। ऐसे में गश्त करने वाली टीम की सक्रियता पर भी सवाल है।

जंगल में कई जगह बैरियर लगे हैं, वहां भी उसने नहीं रोका गया। टाइगर रिजर्व के प्रभागीय वन अधिकारी मनीष सिंह ने बताया कि इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित वीडियो संज्ञान में आए हैं। प्रतिबंधित क्षेत्र में कैंप लगाकर रुकने वाले, मांस पकाने वाले युवक के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।



Source link

You may also like

Leave a Comment