Home Bigg Boss 20Ex को याद कर बिग बॉस में फूट-फूटकर रोया एक्टर, अचानक टूटा दिल, शो के बाद होगा पैचअप? – bigg boss 20 aman gandhi breaks down remembering ex shagun sharma tmovj

Ex को याद कर बिग बॉस में फूट-फूटकर रोया एक्टर, अचानक टूटा दिल, शो के बाद होगा पैचअप? – bigg boss 20 aman gandhi breaks down remembering ex shagun sharma tmovj

by BollywoodNewsAndMovie


सलमान खान के रियलिटी शो में अक्सर घरवालों की इमोशनल साइड बाहर आते हुए देखी जाती है. कोई अपने घर को मिस करता है, तो कोई अपने किसी चाहने वाले को. बिग बॉस 20 में इस बार टीवी एक्टर अमन गांधी टूटते हुए नजर आए. उनसे जुड़ी एक क्लिप की बड़ी चर्चा हो रही है, जिसमें वो अपनी एक्स-गर्लफ्रेंड और को-स्टार रही शगुन शर्मा को याद कर रहे हैं. 

अमन गांधी ने किया पुराने प्यार का जिक्र

बिग बॉस 20 के प्रोमो में अमन गांधी घर की सदस्य माही विज, आम्रपाली दुबे और अरिश्फा खान के साथ बैठे हुए थे. इसमें वो अचानक रोते हुए नजर आए. वो अपने आंसू पोछते रहे, माही-अरिश्फा ने उन्हें संभालने की कोशिश की. माही ने एक्टर की टांग खींचते हुए कहा कि वो अपने प्यार को याद करके रो रहे हैं. अब शो खत्म होने के बाद उनके लिए रिश्ता लेकर जाना पड़ेगा. 

जिसपर अमन कहते हैं- अब मुझे लगता है कि वो क्यों साउथ अफ्रीका में भी जाकर मुझे ही कॉल करके बातें करती थी. उस वक्त आप एक-दूसरे के सबसे करीब होते हैं, चाहे ब्रेकअप हो या जो मर्जी. मैं उम्मीद करता हूं कि कहीं वो अपनी जिंदगी में मूव ऑन ना कर गई हो. एक्टर की बात सुनकर माही और अरिश्फा कैमरा को देखकर शगुन शर्मा से अमन का इंतजार करने के लिए कहती हैं. 

अरिश्फा खान ने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि अमन की एक्स उन्हें छोड़कर आगे बढ़ेंगी. हालांकि अमन कहते हैं कि उनके ब्रेकअप को हुए काफी समय बीत चुका है, इसलिए उन्हें नहीं पता कि शगुन अभी भी उनका इंतजार करेंगी या नहीं. गौर करने वाली बात ये है कि इस प्रोमो में अमन ने एक भी बार शगुन शर्मा का नाम नहीं लिया.  

लेकिन उनकी बातों से ये साफ होता है कि वो एक्ट्रेस का ही जिक्र कर रहे थे. चूंकि अमन ने साउथ अफ्रीका का जिक्र किया, और कुछ समय पहले शगुन शर्मा वहां खतरों के खिलाड़ी शो करने गई थीं. इसलिए अमन और शगुन का नाम दोबारा चर्चा में आ रहा है. बता दें कि दोनों क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में भाई-बहन का रोल निभा चुके थे. मगर उसी दौरान एक-दूसरे को डेट भी कर रहे थे. 

—- समाप्त —-



Source link

You may also like

Leave a Comment