Home Viralटोल पर दिखाई हवाबाजी, बैरियर तोड़ते ही फूटा कार का कांच

टोल पर दिखाई हवाबाजी, बैरियर तोड़ते ही फूटा कार का कांच

by BollywoodNewsAndMovie


सोशल मीडिया पर आए दिन सड़क पर स्टंटबाजी और नियम तोड़ने के अतरंगी वीडियो सामने आते रहते हैं. कुछ लोग खुद को ‘फिल्म का हीरो’ समझते हैं और सड़क पर कानून की धज्जियां उड़ाने में ज़रा भी गुरेज नहीं करते. लेकिन हर बार किस्मत साथ नहीं देती, और कभी-कभी ‘हवाबाजी’ भारी नुकसान करा बैठती है. ऐसा ही एक बेहद फनी और सबक सिखाने वाला वीडियो इंटरनेट पर तहलका मचा रहा है, जिसे देखकर आपकी हंसी भी छूट जाएगी और आप भी यही कहेंगे..”जैसी करनी, वैसी भरनी.”

टोल टैक्स बचाने के चक्कर में तोड़ा बैरियर

वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक कार चालक टोल प्लाजा की लेन में तेजी से गाड़ी घुसाता है. ऐसा लगता है कि वह या तो टोल टैक्स देने के मूड में नहीं था या फिर अपने दोस्तों के सामने स्टंटबाजी दिखाकर सोशल मीडिया पर वायरल होना चाहता था. जैसे ही गाड़ी टोल के करीब पहुंचती है, टोल कर्मचारी बैरियर नीचे कर देता है. लेकिन यह ‘नवाब साहब’ गाड़ी रोकने के बजाय अचानक उसकी स्पीड और बढ़ा देते हैं.

ड्राइवर सोचता है कि कार की रफ्तार से बैरियर हवा में उड़ जाएगा और वह बिना टोल दिए शान से निकल जाएगा. गाड़ी सीधे जाकर बैरियर से टकराती है. बैरियर तो टूटकर दूर जा गिरता है, लेकिन ठीक उसी पल कार मालिक के साथ वो खेल हो जाता है, जिसकी उसने सपने में भी कल्पना नहीं की होगी.

पलक झपकते ही फूट गया विंडस्क्रीन 

जैसे ही प्लास्टिक का भारी-भरकम बैरियर गाड़ी के सामने वाले हिस्से से टकराया, उसका पूरा झटका कार की विंडस्क्रीन पर लगा. एक जोरदार आवाज के साथ कार का सामने वाला शीशा पूरी तरह से तड़क गया और मकड़ी के जाले की तरह चूर-चूर हो गया. हवाबाजी करने चला ड्राइवर कुछ ही सेकंड में सन्न रह गया. गाड़ी का कांच इतनी बुरी तरह टूटा कि आगे का रास्ता भी दिखना मुश्किल हो गया.

यह भी पढ़ें: चलती ट्रेन के एसी कोच में शीशा तोड़ अंदर घुसा पत्थर, होश उड़ा देगा वीडियो

सोशल मीडिया पर लोगों ने उड़ाया जमकर मजाक

यह वीडियो जैसे ही इंस्टाग्राम और एक्स पर अपलोड हुआ, देखते ही देखते वायरल हो गया. नेटिजन्स इस ड्राइवर की हरकत देखकर अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं और कमेंट सेक्शन में मजेदार रिएक्शन्स की बाढ़ आ गई है.

एक यूजर ने चुटकी लेते हुए लिखा…”100 रुपये का टोल बचाने चले थे, अब 10-12 हजार रुपये का नया शीशा लगवाओ.” दूसरे यूजर ने कहा…”इसे कहते हैं तत्काल न्याय. भगवान ने हाथों-हाथ हिसाब चुकता कर दिया.” वहीं एक और यूजर ने कमेंट किया. “सस्ता सिंघम बनने का नतीजा हमेशा महंगा ही होता है भाई.”

यह भी पढ़ें: बप्पा की भक्ति में डूबी तेलंगाना पुलिस, विसर्जन के दौरान लगाए ठुमके; देखें वीडियो





Source link

You may also like

Leave a Comment