‘बिग बॉस 20’ में इस हफ्ते घरवालों के बीच खूब उठा-पटक देखने को मिली। एक तरफ लवप्रीत गिल एक कमेंट को लेकर माही विज से भिड़ गईं, जिसके बाद जय भानुशाली ने एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि अब वह अपने बच्चों को शो हीं देखने देंगे। तो वहीं स्काउट ओपी और यंग डीएसएस में भी हाथापाई हो गई। इस हाथापाई के बाद बिग बॉस ने स्काउट को पूरे सीजन के लिए घर से बेघर होने के लिए सीधे-सीधे नॉमिनेट कर दिया है। अब शो का हालिया प्रोमो भी चर्चा में आ गया है। मेकर्स ने हाल ही में शो के अपकमिंग एपिसोड का प्रोमो साझा किया है, जिसमें स्काउट खुद को गंजा करते दिखाई दे रहे हैं। बाथरूम एरिया में स्काउट को खुद के बालों को ट्रिमर की सहायता से हटाते देखा जा सकता है और ये देखकर माही विज हैरान रह जाती हैं।
स्काउट ओपी ने खुद को किया गंजा
प्रोमो की शुरुआत में स्काउट ओपी को लव गिल से माफी मांगते देखा जा सकता है, लेकिन जवाब में लव कहती हैं कि उन्हें स्काउट से कोई रिश्ता नहीं रखना। लव कहती हैं- ‘मैंने तुझे छूट दू और तूने मेरी दी छूट का ऐसे इस्तेमाल किया।’ इसके बाद स्काउट काफी इमोशनल नजर आते हैं और फिर बाथरूम एरिया में जाकर अपने सिर के बाल शेव कर देते हैं। ये देखकर माही विज हैरान रह जाती हैं और स्काउट फूट-फूटकर रोने लगते हैं।
स्काउट का सहारा बने यंग डीएसए
स्काउट ओपी का ये हाल देखकर यंग डीएसए से नहीं रह जाता और वह स्काउट को सहारा देते हैं। इसके बाद आम्रपाली और यंग, लव को खरी-खोटी सुनाते हैं और स्काउट के इस हाल के लिए उन्हें जिम्मेदार ठहराते हैं। आम्रपाली कहती हैं- ‘साइलेंट ट्रीटमेंट दे रही है, लड़का आधा पागल हो गया है।’ जिसके जवाब में लव कहती हैं- ‘मेरी वजह से नहीं हुआ, आपकी बातों की वजह से हुआ है।’ इस पर यंग, स्काउट से पूछते हैं कि वह किसकी वजह से रो रहे थे? जिसके जवाब में स्काउट कहते हैं कि वह न तो आम्रपाली की बातों की वजह से रो रहे थे और न ही यंग की वजह से। इस पर यंग, आम्रपाली पर स्काउट का ब्रेन वॉश करने का आरोप लगाती हैं।
स्काउट की मां ने शेयर किया वॉइस नोट
इस प्रोमो के सामने आने के बाद स्काउट की मां ने एक वॉइस नोट साझा करते हुए फैंस से अपील की है कि वह प्रोमो पर विश्वास न करें। उन्होंने कहा- ‘एक मां के तौर पर मैं इसे लेकर अपना नजरिया शेयर करना चाहूंगी। जब सलमान सर का एडिट किया हुआ प्रोमो जारी किया गया तो उन्हें खुद आगे आकर सबको समझाना पड़ा था कि ये एक अधूरा प्रोमो गलत धारणा पैदा कर सकता है। मेरे बेटे के साथ जो हो रहा है, वो सब देखना बहुत दर्दनाक है। शो से बाहर उसकी एक अलग जिंदगी है। उसका करियर है, रिश्ते हैं और उज्जवल भविष्य है। उसने कई बार साफतौर पर अपना पक्ष रखा है और अपने रिश्तों से जुड़े सवालों के जवाब दिए हैं। इसके बाद भी मुद्दे बार-बार अलग तरीके से सामने आ रहे हैं।’
स्काउट की मां की दर्शकों से अपील
स्काउट की मां ने दर्शकों से अपील की कि उनके बेटे के बारे में कोई भी राय बनाने से पहले वह पूरा एपिसोड देख लें। उन्होंने लिखा- ‘मैं बस दर्शकों से यही गुज़ारिश करना चाहता हूँ कि कृपया इन गुमराह करने वाले प्रोमो के आधार पर तन्मय को जज न करें। उनकी मां होने के नाते, मेरी बस एक ही गुजारिश है, कृपया कोई भी राय बनाने से पहले पूरा एपिसोड देखें, क्योंकि इस घिनौने काम के पीछे कई लोग शामिल हैं। उन्हें शर्म आनी चाहिए। हमेशा उनके साथ खड़े रहने के लिए आपका धन्यवाद।’
