Home Bigg Boss 20‘बिग बॉस 20’ में स्काउट ओपी बने ‘कबीर सिंह’, लव गिल से लड़ाई होते ही मुंडवाया सिर

‘बिग बॉस 20’ में स्काउट ओपी बने ‘कबीर सिंह’, लव गिल से लड़ाई होते ही मुंडवाया सिर

by BollywoodNewsAndMovie


Bigg Boss 20: सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ में कंटेस्टेंट्स के बीच घमासान देखने को मिल रहा है. शो के लेटेस्ट एपिसोड में स्काउट ओपी और यंग डीएसए के बीच लड़ाई देखने को मिली. स्काउट ने झगड़े के दौरान यंग को जोरदार धक्का मार दिया, जिसके बाद बिग बॉस ने स्काउट को सजा देते हुए पूरे सीजन के लिए नॉमिनेट कर दिया. इसके बाद स्काउट और लव गिल के बीच भी लड़ाई देखने को मिली. वहीं मेकर्स ने नया प्रोमो जारी किया है जिसमें स्काउट ओपी ने गुस्से में आकर अपना सिर मुंडवा लिया. ट्रिमर लेकर स्काउट ने अपने सारे बाल काट लिया. सोशल मीडिया पर ये प्रोमो तेजी से वायरल हो रहा है. चलिए आपको भी बताते हैं आखिर पूरा मामला क्या है.

लव गिल से हुई स्काउट की लड़ाई

दरअसल लेटेस्ट एपिसोड में स्काउट ओपी और लव गिल के बीच मजाक चल रहा था, लेकिन इसके बीच स्काउट ने मजाक में लव के कैरेक्टर के बारे में ऐसा कुछ बोल दिया जिससे वो खफा हो गईं. वहीं गुस्से में आकर लव गिल ने स्काउट से कहा कि आज से मैं तुम्हारी बहन नहीं हूं और मैं भी अपना गेम खेलूंगी. हालांकि स्काउट ने अपनी हरकत के लिए लव से माफी भी मांगी लेकिन लव ने उनसे दूरी बना ली है. लव गिल की बातें स्काउट के दिल में चुभ गईं और वो टेंशन में आ गए.

स्काउट ओपी ने मुंडवाया सिर

वहीं अब मेकर्स ने नया प्रोमो जारी किया है. इसमें स्काउट ओपी लव से सुलह करते नजर आ रहे हैं, लेकिन लव उन्हें इग्नोर कर रही हैं. वहीं प्रेशर में आकर स्काउट ने ट्रिमर उठाया और अपने सिर के सारे बाल काट लिए. ये देखकर लव गिल भी हैरान रह गईं. साथ ही माही विज भी स्काउट की हरकत देखकर चौंक गईं. वहीं मेकर्स ने इस प्रोमो के बैकग्राउंड में ‘कबीर सिंह’ का ‘बेख्याली’ गाना लगाया हुआ है. स्काउट ओपी के गुस्से को देखकर वो ‘कबीर सिंह’ जैसे ही दिखाई दे रहे हैं. आज के एपिसोड में ये सब देखने को मिलेगा.

दोस्ती में आई दरार

बता दें स्काउट ओपी और यंग डीएसए की दोस्ती में दरार आ गई है. लेटेस्ट एपिसोड में दोनों के बीच तगड़ा कलेश देखने को मिला. स्काउट ओपी ने गुस्से में आकर यंग डीएसए को धक्का तक मार दिया. इसके बाद बिग बॉस ने स्काउट ओपी को सजा देते हुए पूरे सीजन के लिए नॉमिनेट कर दिया है. हालांकि बाद में स्काउट ओपी ने यंग डीएसए से माफी भी मांगी.



Source link

You may also like

Leave a Comment