रणबीर कपूर और साई पल्लवी की फिल्म ‘रामायण’ दुनियाभर में बेहद तगड़ी कमाई कर रही है. रिलीज के 7 दिनों में ही इसने वर्ल्डवाइड 900 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है. इसी के साथ इसके डायरेक्टर नितेश तिवारी का भी बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड और तगड़ा हो गया है.
नितेश तिवारी ने रामायण सहित अब तक 6 फिल्मों का डायरेक्शन किया है. लेकिन, उनकी एक फिल्म ‘बवाल’ सीधे ओटीटी पर आई थी और बाकी पांच थिएटर में. उनकी सभी थिएट्रिकल फिल्मों का बॉक्स ऑफिस ग्रॉस कलेक्शन मिलाकर आंकड़ा 3200 करोड़ रुपये के पार हो चुका है. जबकि अभी रामायण की रिलीज को सात दिन हुए हैं. ये आंकड़ा और भी बहुत आगे जाना वाला है.
शुरुआती दो फिल्मों ने की थी 69.15 करोड़ रुपये की कमाई
नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी पहली थिएट्रिकल फिल्म ‘चिल्लर पार्टी’ थी. 2011 की इस मूवी ने 5.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. वहीं उनकी दूसरी फिल्म ‘भूतनाथ रिटर्न्स’ थी. अमिताभ बच्चन की मुख्य भूमिका वाली इस मूवी का कलेक्शन 63.65 करोड़ रुपये हुआ था.
‘दंगल’ है भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
नितेश तियारी की तीसरी थिएट्रिकल रिलीज फिल्म का नाम है ‘दंगल’. साल 2016 में आई इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर तूफान आया था. इसमें आमिर खान ने अहम किरदार निभाया था. ये फिल्म अब तक भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मूवी है. इसने दुनियाभर में 2070.3 करोड़ रुपये कमाए थे.
‘छिछोरे’ हुई थी 200 करोड़ के पार
नितेश की चौथी थिएट्रिकल रिलीज फिल्म ‘छिछोरे’ थी. साल 2019 की इस मूवी में दिवंगत अभिनता सुशांत सिंह राजपूत ने काम किया था. इस रोमांटिक कॉमेडी फिल्म को भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार रिस्पॉन्स मिला. इसने टिकट खिड़की पर 208.42 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था.
‘रामायण’ 7 दिनों में 934 करोड़ के पार
रामायण नितेश तिवारी की थिएटर में रिलीज होने वाली पांचवी फिल्म है. फिल्म 5 नवंबर को दुनियाभर में रिलीज हुई. पहले दिन इसने दुनियाभर में 155 करोड़ रुपये कमाए थे. वहीं बुधवार, 11 नवंबर को सातवें दिन इसका भारत में नेट कलेक्शन 70.65 करोड़ रुपये हुआ. जबकि अब तक इंडिया का टोटल ग्रॉस कलेक्शन 611.05 करोड़ रुपये दर्ज किया गया.
फिल्म की बुधवार को ओवरसीज में कमाई 25 करोड़ रुपये रही. इसी के साथ रामायण का 7 दिनों में टोटल वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 934.55 करोड़ रुपये हो चुका है. पांचों फिल्मों का टोटल ग्रॉस कलेक्शन देखें तो वो 3282.42 करोड़ रुपये है.
