कॉलीवुड बॉक्स ऑफिस पर पिछले दिनों रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ का बोलबाला देखने के लिए मिल रहा था. ये 2026 की तमिल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है. साथ ही 800 करोड़ कमाने वाली भी पहली फिल्म बन गई है. ऐसे में सूर्या की फिल्म ‘सीन’ को जबसे रिलीज किया गया तबसे रजनीकांत की मूवी की खेल खराब हे गया है.
बुधवार को कॉलीवुड बॉक्स ऑफिस पर ‘सीन’ का जलवा देखने के लिए मिला है, जहां इसने 100 करोड़ के क्लब में एंट्री मारी वहीं, रजनीकांत की फिल्म की कमाई लाखों में आकर सिमट गई है. ऐसे में चलिए बताते हैं इसके कलेक्शन के बारे में.
‘सीन’ का डे-6 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
– सैकनिल्क के अनुसार, तमिल फिल्म ‘सीन’ ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 19.15 करोड़ का कलेक्शन किया था.
– फिल्म ने दूसरे दिन 20.35 करोड़ कमाए थे.
– जबकि इसने तीसरे दिन 23.65 करोड़ का कारोबार किया था.
– वहीं फर्स्ट मंडे को इसकी कमाई में 9.5% गिरावट आई थी, जिसके बाद इसका कलेक्शन 21.40 करोड़ रहा.
– फिल्म ने पांचवे दिन 12.85 करोड़ का कलेक्शन किया था. इसकी कमाई में 40.0% की गिरावट आई थी.
– अब बुधवार को रात 10.30 बजे तक फिल्म ने 7.45 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है.
– इसके बाद फिल्म का इंडिया नेट कलेक्शन 104.85 करोड़ हो चुका है. हालांकि, फाइनल आंकड़े 10.30 बजे तक आएंगे.
| सीन | बॉक्स ऑफिस कलेक्शन | ऑक्यूपेंसी |
| डे- 6 | 7.45 करोड़ (10.30 बजे तक) | 29.9% |
| टोटल कलेक्शन | 104.85 करोड़ |
‘जेलर 2’ का डे-28 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
वहीं, ‘जेलर 2’ के बारे में बात की जाए तो इसकी रिलीज को 28 दिनों का वक्त हो गया है.
– सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने पहले दिन 59.70 करोड़ का बिजनेस किया था और फर्स्ट वीक में 334.35 करोड़ का कारोबार किया था.
– जबकि फिल्म ने दूसरे हफ्ते 95.55 करोड़ और तीसरे हफ्ते 37.75 करोड़ का कारोबार किया था.
– फिल्म ने चौथे वीक में 23वें दिन 60 लाख, 24वें दिन 1 करोड़, 25वें दिन 1.15 करोड़, 26वें दिन 1.25 करोड़ और 27वें दिन 88 लाख का बिजनेस किया था.
– फिल्म ने 28वें दिन रात 10.30 बजे तक 28 लाख कमा लिए हैं.
– इसके बाद ‘जेलर 2’ का टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 472.81 करोड़ पहुंच गया है.
| जेलर 2 | बॉक्स ऑफिस कलेक्शन | ऑक्यूपेंसी |
| डे- 28 | 28 लाख (10.30 बजे तक) | 25.0% |
| टोटल कलेक्शन | 472.81 करोड़ |
आपको बता दें कि ‘जेलर 2’ ने रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड्स को ध्वस्त कर दिए. ये तमिल के इतिहास की पहली फिल्म बन गई है, जिसने 800 करोड़ की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है.
(नोट- बॉक्स ऑफिस के आंकड़े सैकनिल्क से लिए गए हैं. फाइनल आंकड़े रात 10.30 बजे तक आएंगे.)
