Home Bigg Boss 20बिग बॉस से निकलने के बाद मनोज तिवारी की लाडली का छलका दर्द, रीति ने गलतियों से लिया सबक, बोलीं-‘पिता को गर्व है’

बिग बॉस से निकलने के बाद मनोज तिवारी की लाडली का छलका दर्द, रीति ने गलतियों से लिया सबक, बोलीं-‘पिता को गर्व है’

by BollywoodNewsAndMovie


Last Updated:

Bigg Boss 20 : मनोज तिवारी की लाडली रीति तिवारी बिग बॉस 20 का हिस्सा थीं. शो में उनका सफर पहले ही महीने में खत्म हो गया. बिग बॉस 20 से बाहर निकलने के बाद रीति तिवारी ने शो में हुई अपनी गलतियों के बारे में खुलकर बात की. वो कहती हैं कि अपनी हर गलती से वो कुछ सीखती हैं.

नई दिल्ली. रियलिटी शो ‘बिग बॉस-20’ में नजर आईं सिंगर रीति तिवारी का सफर बहुत जल्द खत्म हो गया. मनोज तिवारी की लाडली ने रियलिटी शो में सबसे खूब पंगे लिए. शो में वो सबसे लड़ते-झगड़े नजर आईं. लेकिन रीति तिवारी के शो से बाहर होने के बाद आम्रपाली दुबे फूट-फूटकर रोते दिख रही थीं. आम्रपाली का मानना था कि उन्हें रीति को शो से एविक्ट होने से बचाना चाहिए था. (फोटो साभार इंस्टाग्राम rhititiwari)

मनोज तिवारी की बेटी रीति शो से बाहर आने के बाद अपनी जर्नी और उससे मिली सीख को लेकर चर्चा में हैं. शो के दौरान रीति ने कई उतार-चढ़ाव देखे और कुछ ऐसी गलतियां भी कीं, जिनसे उन्हें अपने व्यक्तित्व को बेहतर तरीके से समझने का मौका मिला. (फोटो साभार इंस्टाग्राम rhititiwari)

अब रीति का कहना है कि वह शो से पहले के मुकाबले खुद को एक बेहतर इंसान के रूप में देखती हैं. इतना ही नहीं, उनके पिता मनोज तिवारी भी उनके अंदर आए बदलाव से खुश हैं. रीति तिवारी ने आईएएनएस के साथ बातचीत में शो के अनुभवों और अपने परिवार के रिएक्शन पर खुलकर बात की. (फोटो साभार इंस्टाग्राम rhititiwari)

Add News18 as
Preferred Source on Google

उन्होंने बताया कि शो से बाहर आने के बाद उनके पिता मनोज तिवारी ने किस तरह उनका हौसला बढ़ाया. रीति के मुताबिक, उनके पिता की प्रतिक्रिया बिल्कुल एक पिता जैसी थी. उन्होंने बेटी को उसके बदलाव के लिए सराहा और कहा कि उन्हें उस पर गर्व है. (फोटो साभार इंस्टाग्राम rhititiwari)

रीति ने बताया, ‘मेरे शो से बाहर आने के बाद उनकी प्रतिक्रिया बिल्कुल एक पिता जैसी थी. मेरे पिता जी ने मुझसे कहा, ‘मुझे तुम पर गर्व है. तुमने अपने अंदर ऐसा बदलाव लाया, जो शायद लंबे समय से तुम्हारे अंदर ही था.’ (फोटो साभार इंस्टाग्राम rhititiwari)

पिता से मिली इस प्रतिक्रिया ने रीति के लिए शो के अनुभव को और खास बना दिया. उनके मुताबिक, इस सफर ने उन्हें अपनी खूबियों के साथ-साथ उन कमियों को भी पहचानने में मदद की, जिन पर उन्हें काम करने की जरूरत है. (फोटो साभार इंस्टाग्राम rhititiwari)

अपनी जर्नी के बारे में बात करते हुए रीति ने कहा कि हर इंसान के अंदर कुछ ऐसी आदतें और कमियां होती हैं, जिन्हें वह सुधारना चाहता है. ‘बिग बॉस-20’ में रहने के दौरान उन्हें खुद को करीब से समझने का मौका मिला. उन्होंने महसूस किया कि किन परिस्थितियों में उन्हें बेहतर प्रतिक्रिया देनी चाहिए और किन बातों पर उन्हें अपने व्यवहार में बदलाव लाने की जरूरत है. (फोटो साभार इंस्टाग्राम rhititiwari)

रीति ने कहा कि उनकी मां हमेशा उन्हें अपनी भावनाओं को दिमाग पर हावी नहीं होने देने की सलाह देती थीं. हालांकि, शो में उन्हें अपनी कुछ कमियों का एहसास हुआ. अब वह इन कमियों को दूर करने और खुद को बेहतर बनाने की दिशा में काम करना चाहती हैं. (फोटो साभार इंस्टाग्राम rhititiwari)

रीति ने काजी तौकीर के साथ अपने रिश्ते और उनसे जुड़ी घटना पर भी बात की. उन्होंने स्वीकार किया कि इस घटना ने उन्हें अपने व्यवहार पर दोबारा विचार करने के लिए मजबूर किया. सलमान खान, साथी कंटेस्टेंट्स और दर्शकों की प्रतिक्रियाओं से उन्हें यह समझने में मदद मिली कि वह गलत दिशा में जा रही थीं. उनका कहना है कि बिग बॉस 20 ने उन्हें उनकी कमियों को स्वीकार करना सिखाया. (फोटो साभार इंस्टाग्राम rhititiwari)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

You may also like

Leave a Comment