Home Box OfficeJailer 2 ने पहले ही दिन तोड़ा कई फिल्मों का रिकॉर्ड, बॉक्स ऑफिस बनकर आई कहर; शुक्रवार को दनादन बरसे नोट

Jailer 2 ने पहले ही दिन तोड़ा कई फिल्मों का रिकॉर्ड, बॉक्स ऑफिस बनकर आई कहर; शुक्रवार को दनादन बरसे नोट

by BollywoodNewsAndMovie


एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। दृश्यम 3 की धुंआधार कमाई के बीच अब रजनीकांत की पैन इंडिया रिलीज फिल्म जेलर 2 (Jailer 2 Movie) ने भी बॉक्स ऑफिस पर दस्तक दे दी है। 15 अक्टूबर को थिएटर्स में आई एक्शन ड्रामा मूवी ने आते ही  कई बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड्स तोड़ दिए हैं। पहले दिन रजनीकांत की जेलर 2 ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कितने करोड़ की ओपनिंग ली है, नीचें देखें आंकड़ें। 

जेलर 2 ने सभी भाषाओं में पहले दिन की इतनी कमाई

सैकनिल्क डॉट कॉम की रिपोर्ट्स के मुताबिक, रजनीकांत की सबसे बड़ी फिल्म जेलर 2 ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 60 करोड़ की नेट ओपनिंग लेते हुए धांसू कलेक्शन किया है। मेकर्स ने मूवी को कुल पांच भाषाओं में रिलीज किया था, जिसमें हिंदी, तमिल, तेलुगु कन्नड़ और मलयालम भाषा शामिल हैं। 

रजनीकांत तमिल के सुपरस्टार हैं, ऐसे में फिल्म को रीजनल भाषा में शानदार ओपनिंग मिली है। तमिल में पहले दिन जेलर 2 (Jailer 2 Collection) ने कुल 43.35 करोड़ का बिजनेस किया है। वहीं तेलुगु भाषा में फिल्म की कुल कमाई 12.50 करोड़ तक की हुई है। इसके अलावा हिंदी भाषा में जेलर 2 की कमाई 3.50 करोड़ तक की हुई है।

Screenshot 2026-10-16 112906

कन्नड़ भाषा में फिल्म ने महज 35 लाख रूपए कमाए हैं। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत तो अच्छी मिली है, लेकिन 5 भाषाओं के बावजूद मूवी घरेलू बॉक्स ऑफिस पर दृश्यम 3 का ओपनिंग डे रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई है। 

पहले दिन ही तोड़ा जेलर 2 ने इन फिल्मों का रिकॉर्ड 

रजनीकांत की धूम धड़ाके के साथ ओपनिंग लेने वाली जेलर 2 का जादू सिर्फ इंडिया में ही नहीं चला है, बल्कि वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर भी मूवी न् काफी अच्छी कमाई की है। शुक्रवार को पहले ही दिन ग्लोबली जेलर 2 के खाते में 125.55 करोड़ आए हैं और ओवरसीज मार्केट में फिल्म ने 55 करोड़ की कमाई की है। 

[image] - 6534100

जेलर 2 ने ओपनिंग डे के साथ थलापति विजय की एक नहीं, बल्कि 2 बड़ी फिल्मों का रिकॉर्ड ब्रेक कर दिया है। पहले दिन की कमाई के मामले में ये जन नायकन और द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम दोनों से ही आगे निकल गई। इसके अलावा मूवी ने विक्रम का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है। ओवरसीज मार्केट की कमाई के मामले में जेलर 2 धुरंधर 2 (Dhurandhar 2) और दृश्यम 3 दोनों से आगे निकल चुकी है। 



Source link

You may also like

Leave a Comment