एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। ‘डंब एंड डंबर’ और ‘द मास्क’ के लिए मशहूर अभिनेता जिम कैरी (Jim Carrey) ने अपनी जिंदगी की नई शुरुआत कर ली है। उन्होंने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड मिन आह (Min Ah) से गुपचुप तरीके से शादी कर ली है।
जिम कैरी की ये तीसरी शादी है। इससे पहले उन्होंने दो शादी की थी जो कम समय में ही टूट गई। उनकी पहली शादी मेलिसा वुमर से हुई थी जिनसे उनका रिश्ता 8 साल चला और उनकी एक बेटी भी हुई। फिर उन्होंने दूसरी शादी लॉरेन होली से की जो एक साल में ही टूट गई।
जिम कैरी ने रचाई तीसरी शादी
अब जिम कैरी ने 64 की उम्र में गर्लफ्रेंड मिन आह से शादी की है। लॉस एंजेलिस में आयोजित एक प्राइवेट सेरेमनी में 30 सितंबर को 64 साल के जिम कैरी और 33 साल की मिन आह ने शादी करके एक-दूसरे के साथ जिंदगी का एक नया चैप्टर शुरू किया। उन्होंने इस खूबसूरत पल को सीक्रेटली एन्जॉय किया।
‘पीपल’ के मुताबिक, एक स्पोकपर्सन ने कपल की शादी की पुष्टि की है। फिलहाल, अभी तक कपल की शादी की तस्वीरें सामने नहीं आई हैं और ना ही कपल ने पब्लिकली कोई अनाउंसमेंट की है।
Jim Carrey with third wife Min Ah- X
4 साल से डेट कर रहा था कपल
जिम कैरी और मिन आह का नाम 2022 से जुड़ रहा है। मगर कपल ने अपने रिश्ते को प्राइवेट रखा। हालांकि, सात महीने पहले ही जिम कैरी ने पहली बार मिन आह के साथ अपने रिश्ते को खुले तौर पर स्वीकार किया था।
पहली बार मिन आह को किया था इंट्रोड्यूस
जिम कैरी और मिन आह पहली बार साथ में इसी साल फरवरी में फ्रांस में सीजर अवार्ड्स (César Awards) में नजर आए थे। इस दौरान उन्होंने मिन आह को अपनी ‘साथी’ बताते हुए धन्यवाद किया था। उन्होंने अवॉर्ड जीतने के बाद कहा था, “मेरे शानदार परिवार, मेरी बेटी जेन और मेरे पोते जैक्सन का शुक्रिया। मैं आप सभी से हमेशा प्यार करता रहूंगा। मेरी बेहतरीन साथी मिन आ, आपका भी शुक्रिया।”
इतना ही नहीं, जिम कैरी ने मिन आह केलिए अपने प्यार का इजहार भी किया था। उन्होंने कहा था, “मिन आ मैं आपसे प्यार करता हूं और आखिर में उस मजेदार इंसान का शुक्रिया जिसे मैं अब तक मिला हूं- मेरे पिता पर्सी जोसेफ कैरी, जिन्होंने मुझे प्यार, दरियादिली और हंसी की अहमियत सिखाई।”