Ramnagar Viral Video | Electricity Line Tampering Case Filed in Teliyani


कृष्ण कुमार | रामनगर20 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

रामनगर-बाराबंकी। तहसील रामनगर क्षेत्र के विद्युत केंद्र बुढ़वल-रामनगर अंतर्गत ग्राम तेलियानी के एक युवक द्वारा रमवापुर तेलवारी में विद्युत लाइन से छेड़छाड़ का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक युवक हाथ में बांस का लंबा लग्गा लेकर विद्युत लाइन को खराब करने का प्रयास करता दिखाई दे रहा है। इस दौरान मौके पर दर्जनों ग्रामीण खड़े होकर पूरा घटनाक्रम देखते नजर आ रहे हैं।

वीडियो में युवक द्वारा बांस का लग्गा विद्युत तार से सटाते ही तेज रोशनी के साथ स्पार्किंग होती दिखाई देती है। इसके बाद विद्युत तार टूटकर नीचे गिरता नजर आ रहा है। घटना के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीण वहां से चले जाते हैं। वीडियो वायरल होने के बाद विद्युत विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। गनीमत या रहे की कोई भी ग्रामीण लाइन की चपेट में नहींआया।

नाम न छापने की शर्त पर एक युवक ने बताया कि रमवापुर तेलवारी गांव में विद्युत आपूर्ति चालू थी, जबकि तेलियानी में बिजली नहीं आ रही थी। इसी को लेकर कुछ ग्रामीणों में नाराजगी थी और कथित तौर पर विद्युत लाइन को खराब कर दिया गया। हालांकि वायरल वीडियो की सत्यता और घटना के वास्तविक कारणों की पुष्टि विभागीय जांच के बाद ही हो सकेगी।

ग्रामीणों का कहना है कि विद्युत लाइन से इस तरह छेड़छाड़ करना जानलेवा साबित हो सकता था। इससे संबंधित व्यक्ति की जान को खतरा होने के साथ ही तार टूटकर गिरने से आसपास मौजूद लोगों के साथ बड़ा हादसा हो सकता था। विद्युत आपूर्ति बाधित होने के बाद रामनगर पावर हाउस पर भाजपा मंडल अध्यक्ष रामनगर विनय प्रकाश मिश्रा द्वारा धरना-प्रदर्शन भी किया गया था। इसी बीच विद्युत लाइन से छेड़छाड़ का वीडियो सामने आने से मामला चर्चा में आ गया।

इस संबंध में रामनगर पावर हाउस के अधिशासी अभियंता अभिजीत शाह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। जूनियर इंजीनियर को वायरल वीडियो की जांच के निर्देश दिए गए हैं। विद्युत लाइन खराब करने वाले लोगों को चिन्हित कर उनके खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराने के लिए भी निर्देशित किया गया है।



Source link

Related posts

आगरा:सपा महानगर अध्यक्ष के फर्जी हस्ताक्षर का पत्र वायरल, उपाध्यक्ष को पद से निष्कासित दिखाया; एफआईआर दर्ज – Letter Bearing Forged Signature Of Sp City Unit President Goes Viral

हरदोई में चोरी के शक में मेड से बर्बरता: महिलाओं ने कुर्सी से हाथ-पैर बांधकर पीटा, खौफनाक वीडियो वायरल

Fact Check: क्या मुश्ताक खान के प्रेयर मीट से राजपाल यादव का किया गया बाहर? जानें वायरल वीडियो के पीछे की सच्चाई