0
तस्वीर सामने आने के बाद यातायात नियमों के पालन और पुलिसकर्मियों की जवाबदेही को लेकर चर्चा शुरू हो गयी है. नियमों के अनुसार, दोपहिया वाहनों की नंबर प्लेट स्पष्ट रूप से दिखायी देनी चाहिए, ताकि वाहन की पहचान आसानी से हो सके. नंबर प्लेट ढकने या उसे अस्पष्ट करने से वाहन की पहचान करना मुश्किल हो जाता है. नंबर प्लेट ढकने से उस गाड़ी का चालान कटना भी मुश्किल हो जाता है.
आम वाहन चालकों के खिलाफ यातायात नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई करने वाली पुलिस से भी इसी तरह के अनुशासन की अपेक्षा की जाती है. ऐसे में वायरल तस्वीर ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिये हैं. अब देखना होगा कि संबंधित अधिकारियों की ओर से इस मामले में कोई कार्रवाई की जाती है या नहीं.
