नई दिल्ली:
Hanuman Ansh Box Office Collection Day 52: नीम करोली बाबा की हनुमान अंश पर जमकर कृपा बरस रही है. ऐसा हम नहीं बल्कि बॉक्स ऑफिस के 52 दिन के आंकड़े कह रहे हैं, जो भारत में 300 करोड़ और वर्ल्डवाइड 400 करोड़ पार हो गए हैं. जबकि पिछले दिनों सिनेमाघरों में अलग-अलग जॉनर की फिल्में दर्शकों का मनोरंजन कर रही हैं. इसमें साउथ सुपरस्टार नानी की एक्शन-ड्रामा फिल्म ‘द पैराडाइज’ और सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की फैंटेसी फिल्म ‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ का नाम शामिल है. हालांकि हनुमान जी के आशीर्वाद से हनुमान अंश की कमाई अभी बरकरार है.
हनुमान अंश का 52 दिनों का कलेक्शन
हनुमान अंश ने 52वें दिन 4,387 शोज से 9 करोड़ की कमाई हासिल की है, जिसके चलते फिल्म का भारत में नेट कलेक्शन 307.03 करोड़ और ग्रॉस कलेक्शन 362.70 करोड़ हुआ है. वहीं ओवरसीज 52वें दिन 75 लाख की कमाई के साथ टोटल ओवरसीज कलेक्शन 38.50 करोड़ रहा. इसके बाद वर्ल्डवाइड फिल्म ने 401.20 करोड़ का कलेक्शन हासिल किया है.
हनुमान अंश का 7 हफ्तों में कलेक्शन
हनुमान अंश का पहले हफ्ते का कलेक्शन- 1.08 करोड़
दूसरे हफ्ते का कलेक्शन- 40 लाख
तीसरे हफ्ते का कलेक्शन- 10.40 करोड़
चौथे हफ्ते का कलेक्शन- 61 करोड़
पांचवे हफ्ते का कलेक्शन- 90.25 करोड़
छठे हफ्ते का कलेक्शन- 80.25 करोड़
सातवें हफ्ते का कलेक्शन- 44.80 करोड़
द पैराडाइज और द वन का हाल
सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ की करते हैं. दीपक कुमार मिश्रा के निर्देशन में बनी इस फिल्म को रिलीज हुए तीन दिन हो गए है. फिल्म ने पहले दिन 8 करोड़ रुपए की नेट कमाई की थी. इसके बाद शनिवार को कमाई बढ़कर 11.25 करोड़ रुपए पहुंच गई. रविवार को फिल्म ने और तेजी पकड़ी और 14 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन किया. इस तरह तीन दिनों में ‘द वन’ का कुल कलेक्शन 33.25 करोड़ रुपए हो गया है.
फिल्म ‘द पैराडाइज’ की करें तो, 24 सितंबर को रिलीज हुई इस फिल्म ने शुरुआती दिनों में अच्छी कमाई की है. सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने चौथे दिन यानी रविवार को 15.70 करोड़ रुपए की नेट कमाई की. इसके साथ भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 92.10 करोड़ रुपए हो गया है. यानी फिल्म का घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपए के करीब पहुंच गया है. पहले दिन 34.65 करोड़ रुपए की नेट कमाई की थी. दूसरे दिन फिल्म ने 14.90 करोड़ रुपए कमाए. तीसरे दिन इसकी कमाई 15.25 करोड़ रुपए रही. फिल्म का दुनिया भर में कुल ग्रॉस कलेक्शन 138.25 करोड़ रुपए बताया जा रहा है.
